Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सर्दियों की शादियों में ऐसे दिखें फैशनेबल, लोग बस आप ही को देखेंगे
सर्दियों के दिनों शादियों का मुर्हुत सबसे ज्यादा निकलता है। ऐसे में आपको टेंशन हो जाती है कि आप तैयार कैसे होगी और आपके स्टाइल का क्या होगा। क्यूँकि अगर आपने थोड़ी सी भी लापरवाही बरती तो आप बहुत ज्यादा बीमार भी पड़ सकती हैं।
भारत में शादियों के लिए सर्दी का समय सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपकी सुंदरता एक किनारे हो जाती है और आपको सर्दी बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी पड़ती है। आपकी इसी उलझन को समझते हुए आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि सर्दी के दौरान शादियों में कैसे तैयार हों और किन ड्रेस को पहनें ताकि आपको सर्दी भी न लगे और फैशन भी बरकरार रहे। जानिए विस्तारपूर्वक:

1. शरारा सूट
शरारा सूट एक ट्रेडीशनल ड्रेस है जिसमें चौड़ी सलवार और छोटा कुर्ता व दुपट्टा होता है। सर्दियों में अगर आप इस जड़ाऊ ड्रेस को पहनते हैं तो आपको कम ठंड लगेगी और आपका लुक भी अच्छा लगेगा। पर ध्यान दें कि आप वेलवेट या एम्ब्रायड्री वाला सूट ही पहनें।

2. अनारकली सूट -
अगर आपको बहुत ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं है तो अनारकली सबसे उम्दा ऑप्शन है। भारी अनारकली सूट को पहनें,इसमें बाहें भी फुल होती हैं और नीचे तक पूरा कवर रहता है। वैसे भी सभी लड़कियों को अपनी वॉर्डरोब में एक अनारकली सूट रखना ही चाहिए।

3. साड़ी के ऊपर जैकेट -
ये स्टाइल बहुत यूनीक है और अभी हाल ही में ट्रेंड में आया है। आप किसी भी साड़ी के ऊपर जैकेट या कोटी को पहनें। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपकी जैकेट आपकी सारी से मैच करती हुई होनी चाहिए।

4. अनक्रॉप्ड लंहगा -
सामान्य लंहगों की चोली छोटी होती है लेकिन कुछ लहंगों की चोली लम्बी होती है और शर्ट जितनी होती है जिसे अनक्रॉप्ड लंहगा कहा जाता है। आप इस लंहगे को भी सर्दी के दौरान शादी के दिनों में किसी एक दिन पहन सकती हैं। इस लंहगे में पैरों में सर्दी कम लगेगी और चोली लम्बी होने की वजह से ऊपर भी सर्दी नहीं लगेगी।

5. पठानी सूट -
लड़कियों के लिए शादी के दिनों में, वो भी सर्दी के दौरान पठानी सूट सबसे अच्छा ऑप्शन है। पठानी सूट भारी-भरकम और फुल होते हैं। इनमें शरीर का हर हिस्सा अचछे से कवर रहता है जिससे कम सर्दी लगती है और स्टाइल भी बना रहता है।
ऊपर बताये गए सभी सूट या डिजाइन आपको आसानी से किसी भी स्टोर या शॉप पर मिल जाएंगे। आप चाहें तो इन्हें अपनी दर्जी या डिजायनर से भी डिजाइन करवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
