Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Makeup Tip: सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की बोल्ड आईलाइनर में फोटो, आप भी इसे कर सकती है ट्राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। कलंक के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी के एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक सामने आ रहे हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद लगातार अपने लुक और स्टाइल पर जमकर मेहनत की है इसलिए उनकी फैंस की लिस्ट काफी लम्बी चोड़ी हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ क्लोज-अप शॉट्स की फोटोज शेयर की, जिनमें उनका मेकअप जबरदस्त लग रहा है। इसमें वे नूडल स्ट्रेप ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने अपनी आंखों को बोल्ड डीप ग्रीन आईलाइनर से हाईलाइट किया। सोनाक्षी ने अपने लुक को बैलेंस करने के लिए बोल्ड आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को मैसी लुक दिया। उनका ये लुक रेगुलर से काफी डिफरेंट लग रहा था। वे इस तरह के लुक में कम ही नजर आती हैं।
बाद में उन्होंने इस शूट के कुछ और फोटोज भी शेयर किए। वैसे सोनाक्षी का ये बोल्ड आईलाइनर लुक आप भी समर में ट्राई कर सकते हैं, इससे पार्टी और फंक्शन में आपका ये लुक भीड़ में आपको हाईलाइट्स करेगा।

बात करें सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की तो सोनाक्षी फिल्म कलंक में नजर आएंगी जो 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
