Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को पहनाएं ये लेटेस्ट ड्रेस और मुकुट, रंग बिरंगे कपड़ो में सुंदर दिखेंगे कान्हा जी
जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन महिलाएं व्रत रखती है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती है। जन्माष्टमी के दिन नन्हे कान्हा का श्रृंगार किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के लिए नए कपड़े और आभूषण लगाएं जाते है और उसके बाद बाल गोपाल को सजाया जाता है।

आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में श्रीकृष्ण के कपड़े और आभूषण में बहुत बदलाव आ गया है। आजकल बाल गोपाल के कपड़े भी काफी डिजाइनर हो गए है। मार्केट में कृष्ण भगवान के डिजाइनर कपड़े आसानी से मिल जाते है। इस जन्माष्टमी आप अपने कान्हा जी को डिजाइनर कपड़े और ज्वैलरी से सजा सकते है। चलिए देखते हैं भगवान श्रीकृष्ण के लिए ट्रेंडी और डिजाइनर कपड़े।

जयपुरी प्रिंट में कान्हा जी की ड्रेस
जन्माष्टमी पर कान्हा जी आप ट्रेंडी और खूबसूरत आउटफिट पहनाकर सजा सकते है। इस जन्माष्टमी आप कान्हा जी की जयपुरी प्रिंट वाला ये आउटफिट पहना सकते है। मैरुन कलर की जयपुरी प्रिंट ड्रेस के साथ राजस्तानी पगड़ी में बाल गोपाल खूबसूरत लग रहे हैं। इस जन्माष्टमी आप अपने कान्हा को जयपुरी प्रिंट वाला आउटफिट पहना सकते है।

गुजराती ड्रेस में बाल गोपाल
आजकल मार्केट में बाल गोपाल के लिए ट्रेंडी और खूबसूरत आउटफिट आसानी से मिल जाते है। इस जन्माष्टमी आप अपने बाल गोपाल को गुजराती कढ़ाई और गुजराती प्रिंट वाला आउटफिट पहना सकते है। गुजराती ड्रेस के साथ बाल गोपाल को मैचिंग गुजराती स्टाइल मुकुट और ज्वैलरी पहनाएं। मोर पंख और बांसुरी कान्हा के रुप में चार चांद लगा देता है।

गोटा पट्टी पीताम्बर
श्रीकृष्ण को पीले कपड़े बहुत पसंद है। इसलिए अधिकतर लोग श्रीकृष्ण को पीले कलर कपड़े पहनाते है। जन्माष्टमी के दिन आप अपने बाल गोपाल को पीला गोटा पट्टी वाला ड्रेस से नया रुप दे सकते है। इसके साथ आप व्हाइट मोती वाली माला और मुकुट से कान्हा का श्रृंगार कर सकते हैं।

फूलों वाली ड्रेस
बाल गोपाल के लिए आप कलरफुल ड्रेस भी ले सकते है। आजकल लोगों में कलरफुल ड्रेस लेने का ट्रेंड काफी पॉपुलर है। लोग अपने कान्हा का श्रृंगार करने के लिए फूलों वाली ड्रेस लें। भगवान श्री कृष्ण को फूलों की ड्रेस के साथ फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद उन्हें फुलों वाला मुकुट जरुर लगाएं । अंत में मोर पंख से अपने बाल गोपाल का श्रृंगार करें।

मोरपंख ड्रेस
आजकल श्रीकृष्ण के लिए मार्केट में मोरपंख ड्रेस काफी ट्रेंड में है। बाल गोपाल को मोर पंख बहुत ही पसंद है। बिना मोरपंख श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधुरा माना जाता है। आप अपने बाल गोपाल को मोरपंख ड्रेस पहना सकते है। मोरपंख ड्रेस के साथ व्हाइट मोती की माला और स्टोन वर्क वाला मुकुट से श्रीकृष्ण का श्रृंगार करें।



Click it and Unblock the Notifications
