Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Year Ender: साल 2022 की तरह नए साल में भी ट्रेंड करेंगे ये आउटफिट्स

साल 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने लुक्स, आउटफिट और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस साल कई लुक्स ऐसे रहे जो लोगों ने काफी पसंद आए। साल 2023 में भी इन लुक्स को लोग फॉलो करने वाले हैं। इस साल कई ऐसे यूनिक स्टाइल देखने को मिले, जिसे बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की सभी एक्ट्रेस ने फॉलो किया। उनके फैंस ने भी इन ट्रेंड्स को जमकर फॉलो किया। आने वाले नए साल में भी हम दोबारा इन फैशन ट्रेंड्स को देखने वाले हैं। आइए इस साल लोगों द्वारा पसंद किए गए कुछ फैशन ट्रेंड्स पर एक नजर डालते हैं।

1. कट आउट ड्रेसेस
साल 2022 में कट आउट ड्रेसेस हर पार्टी की शान रही। एक्ट्रेसेस को पार्टी में कट आउट ड्रेसेस में ज्यादा देखा गया है। सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस ट्रेंड को जमकर फॉलो किया। इस साल इस तरह के ड्रेसेस को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट भी देखने को मिले। उम्मीद है कि साल 2023 में भी एक्ट्रेस कट आउट ड्रेस में अपना जलवा बिखरते नजर आए। आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह न्यू ईयर पार्टी में इस तरह के आउटफिट पहन सकती हैं।

2. कारगो पैंट्स
कारगो पैंट्स का फैशन पिछले कुछ सालों से गायब हो गया था। लेकिन साल 2022 में एक बार फिर कारगो पैंट्स का ट्रेंड तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। कई एक्ट्रेस भी अपने एयरपोर्ट लुक या कैजुअल लुक्स में नजर आई। कारगो पैंट्स में महिलाएं काफी कम्फर्ट फील करती हैं। जिसके चलते साल 2023 में भी कारगो पैंट्स का ट्रेंड तेजी से चलने वाला है।

3. महिलाओं की पहली पसंद सीक्विन ड्रेसेस
साल 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम लोगों ने सीक्विन आउटफिट्स को काफी पसंद किया। वेस्टर्न आउटफिट्स से लेकर , साड़ी, लहंगा में भी लोगों ने सीक्विन ड्रेसेस को काफी पसंद किया। एक्ट्रेस ने भी सीक्विन आउटफिट्स में अपने फैंस से जमकर तारीफे बटोरी। आने वाले नए साल में भी लोग सीक्विन ड्रेसेस के ट्रेंड को फॉलो करने वाले हैं।

4. स्कर्ट और शॉर्ट्स
इस साल महिलाओं के बीच शॉर्ट ड्रेस के साथ शोर्ट स्कर्ट्स और शॉर्ट्स भी काफी ट्रेंड में रहे। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर स्टार किड्स तक सभी ने शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट में अपने जलवे बिखेरे। साल 2023 में भी एक्ट्रेस इन ट्रेंड्स को फॉलो करने वाली हैं। आप भी नए साल में इन ट्रेंड्स को जरूर ट्राई करें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
