Latest Updates
-
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मिर्जापुर के बाद इस मैग्जीन कवर में दिखा कालीन भैय्या उर्फ पंकज त्रिपाठी का रोबिला अंदाज

पंकज त्रिपाठी ऊर्फ मिर्जापुर के कालीन भैय्या, बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड और छोटे पर्दो पर एक खास जगह बना ली है। साल 2018 पंकज त्रिपाठी के अभिनय के लिहाज से बेस्ट रहा, उन्होंने नेशनल अवार्ड्स जीते हैं और कई प्रोजेक्ट पर शानदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। फिल्मों ज्यादात्तर सधा और गंभीर किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी का एक नया अवतार सामने आया है।

हाल ही में पंकज ने एक मैगजीन के लिए काफी ग्लैमरस अवतार में फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में 'मिर्जापुर' के डॉन 'कालीनभैया' किसी सुपरस्टार से कम नजर नहीं आ रहे हैं। नए साल के ही शुरुआत में पुरुषों की अग्रणी पत्रिका - 'द मैन' के कवर पृष्ठ पर डेब्यू करने के साथ ही पंकज त्रिपाठी चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रभात शेट्टी द्वारा शूट किए गए इस कवर में पंकज काफी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लुक में नजर आ रहे हैं।

हालांकि इन सभी तस्वीरों में पंकज ने अपने लुक्स के साथ कोई ज्यादा एक्सपैरिमेंट नहीं करके सिर्फ एक ग्लैमरस टच दिया है। उनके इस लुक के साथ फैंस भी बहुत सरप्राइज है और वो इस साल पंकज त्रिपाठी के कई अलग लुक में देखना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट पर पंकज त्रिपाठी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 2019 में त्रिपाठी, सुशांत और जैकलीन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की 'ड्राइव', नेटफ्लिक्स के 'सेक्रेड गेम्स' का सीजन 2, अमेजन प्राइम के 'मिर्जापुर' का सीजन 2, सलमान खान फिल्म्स की सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित 'कागज़' और कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ दिनेश विजान की 'लुका छुपी' में नजर आएंगें।



Click it and Unblock the Notifications
