Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Vogue की 10वीं एनीवर्सिरी के कवर फोटोशूट में सेलिब्रेटिज ने दिए क्लासी पोज
द वॉग मैगजीन ने अपने दस साल पूरे कर लिए अपने इस सेलिब्रेशन को वॉग ने अक्टूबर के एडिशन के कवर पेज पर दिखाया है। वॉग इंडिया स्पेशल गिल्ट्जी कवर के साथ आएगा।
इस मैग्जीन कवर में इंडिया की सफल और खूबसूरत महिलाए जैसे कि प्रियंका चोपड़ा, मिताली राज, टि्वंकल खन्ना, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर पद्मलक्ष्मी इस एडिशन के कवर पेज पर दिखाई देंगी। इसके अलावा इन कवर पेज दो मॉस्ट हैंडसम चेहरे भी नजर आएंगे। जिन्हें हम बेइंतहा पसंद करते हैं करन जौहर और शाहरुख खान।
इस एडिशन की कवर फोटोशूट की थीम ब्लैक हैं। जहां इस फोटोशूट के लिए जहां अनुष्का ने ब्लैक शीर ड्रेस चुनी वहीं प्रियंका ने डीप नेक ब्लैक ड्रेस पहनी। आइए एक नजर डालते है किस सेलिब्रेटी ने इस फोटोशूट मे क्या पहना।

टि्वंकल, सोनम, अनुष्का और करन जौहर
इस कवर फोटोशूट में मिस फनी बोन्स ने रोबर्टो कावल्ली एनिमल प्रिंट का लो नैक वाला ब्लैक गाउन पहना है। वहीं सोनम कपूर ने हाउस ऑफ उस्मान यूसुफजादा की ब्लैक ऑफ शॉल्डर रफल्ड टॉप और बिल्ंगी पेंटस पहनी है। वहीं अनुष्का शर्मा फ्रैंसेसो स्कोगनामिग्लो की शीर लेस ड्रेस में दिखी। वहीं इन प्रिटी वुमन्स के साथ करन जोहर गुच्ची के शर्ट और निकिता जयसिंघनी के कस्टम मेड जैकेट और ट्राउजर में नजर आएं। इसके साथ ही उनके हाथ में गुज्जी की स्टेटमेंट रिंग्स नजर आई।

पदमा लक्ष्मी, प्रियंका चोपड़ा, नातालिया
मॉडल, हॉस्ट और लेखक पद्मालक्ष्मी अल्टूजारा के मेचिंग वेल्वेट ब्लैक ब्लाउज और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा मिनिमल मेकअप के अलावा वो स्माइल करती हुई नजर आ रही है। वहीं क्वाटिंको एक्टर प्रियंका चोपड़ा ऑफ व्हाइट की कोल्ड शॉल्डर सिल्क ड्रेस में कॉन्फिडेंस के साथ पोज देते हुए नजर आई। वही सुपरनोवा यानी नातालिया बाईकर गर्ल का लुक लेते हुए मगल्र के लेदर जैकेट ड्रेस में नजर आई। इसके साथ वो आम्रपाली की 14 कैरेट गोल्ड और सिल्वर रिंग में नजर आई।

मिताली राज, शाहरुख खान और नीता अम्बानी
इस कवर पेज पर क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनस का तड़का देखने को मिलेगा। जहां इंडियन वुमैन क्रिकेट टीम की कैप्टन जोहना ऑरटिज के वन शोल्डर लॉन्ग स्लीव्ड कट आउट जम्प शूट में नजर आई। वहीं किंग खान Raisson D'Etre के ब्लैक शर्ट, ट्राउजर और ब्लेजर में Sophisticated लुक में नजर आए।
नीता अम्बानी हर बार की तरह इस कवर फोटोशूट में सिम्पल और क्लासी नजर आ रही हैं। ऐली साब के लेस ब्लाउज के साथ लेस वलेंटिनो ट्राउजर में नजर आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
