Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मात्र 500 रुपए में खरीदिये शानदार टाई और दिखें सबसे अलग
टाई एक ऐसी चीज है जिसे अधिकतर पुरुष पसंद करते हैं और कई ऐसे भी हैं जिन्हे टाई बांधना पसंद नहीं है। कुछ लोगों को यह इसलिए पसंद नहीं है क्यों कि उन्हें टाई बांधना नहीं आता है, कुछ लोगों को इसमें घुटन महसूस होती है और कुछ लोगों को यह डर रहता है कि टाई से वो अच्छे लगेंगे या नहीं।
टाई बांधने से व्यक्ति निश्चित ही सभ्य, व्यक्तित्वशाली, अनुशासित, विनम्र और हॉट व सेक्सी लगता है। कई लोग अक्सर गलत तरह की या फिर बिना फ़ैशन की टाई पहनते हैं। टाई एक ऐसी चीज है जिससे आप सहज और गर्व के साथ चलते हैं।
टाई पहनने का सही तरीका है कि आप सही टाई चुनें और सही अवसर पर पहनें। लेकिन क्या आपको पता है कि टाई पहनने का सही अवसर कौनसा है? कौनसी शर्ट के साथ कौन सी टाई जचेगी? हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं। हम बता रहे हैं चार तरह की टाई जो हर पुरुष के पास होनी ही चाहिए।
READ: टाई को धुलने का बेहतरीन तरीका

धारीदार टाई- इस तरह की टाई को खास अवसरों पर ही पहनना चाहिए। ये साफ सुथरी और फॉर्मल हैं। जब आप ऑफिस जाएँ, लंच पर जाएँ या फिर किसी और फॉर्मल मीटिंग में जाएँ तो यह आपकी शोभा बढ़ा सकती है।

फ्लोरल टाई- यह नाम काफी रोमांटिक है ना! वाकई में यह सही है और इसे पहनने वाला व्यक्ति भी रोमांटिक लगता है। इस तरह की टाई को आप डिनर डेट, हनीमून डेट, बॉलरूम डांसिंग, शादी या रिसेप्शन पर पहन सकते हैं।

बो टाई - यह आपको सेक्सी दिखाने में मदद करेगी। यदि आप कहीं खाना खाने जा रहे हैं, किसी लड़की के साथ डेटिंग पर जा रहे हैं या पार्टी में जा रहे हैं तो इस तरह की टाई पहने। ये आपको कज्यूअल, सेक्सी, दिलदार और सहज लुक देती हैं।

डॉटिड और पोलका डॉट टाई- ये टाई अनेक अवसरों पर पहनी जा सकती है और फैशनेबल भी हैं। इसके डॉट और पैटर्न का ध्यान रखें बाकि इसे कहीं भी पहन सकते हैं। छोटे डॉट की लाइट कलर की टाई फॉर्मल ओकेजन पर और सफ़ेद बैकग्राउंड पर रंगीन बड़े डॉट वाली टाई को पार्टी में पहन सकते हैं। अब आप समझ गए होंगे कि आपको कैसी टाई खरीदनी है। तो जल्दी करें। और यदि आपको कुछ और जानना है तो कमेन्ट जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
