Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब, टॉप फाइव में रहीं मिस इंडिया एडलिन कैसलीनो
मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम किया है। भारत की एडलिन कैसलीनो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही है। एंड्रिया इससे पहले मिस मेक्सिको का खिताब अपने नाम कर चुकी है। मिस मेक्सिको एंड्रिया मेजा ने 73 देशों की खूबसूरत प्रतिनिधियों को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया है।

मिस यूनिवर्स 2021 टॉप फाइव में मिस इंडिया, मिस ब्राजील, मिस पेरु और मिस डेमिनिकल रिपब्लिक रही हैं। कोरोना महामारी की वजह से साल 2021 में मिस यूनीवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं हुआ था। आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब मिस साउथ अफ्रीका जोजिबिनी तुंजी ने जीता था।

कौन है मिस यूनिवर्स 2021
मिस यूनिवर्स 2021 मेक्सिको की एंड्रिया मेजा है। मिस यूनिवर्स 2021 मेजा चिहुआहुआ टूरिज्म की एंबेसडर है। वही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रुप में काम करती है। मेजा एथलेटिक कपड़ो एंड्रिया मेजा एक्टिववियर की मालिक भी है।

टूटा भारत का सपना
भारतीय प्रतियोगी एडलिन टॉप 4 में जगह बना पाईं थी। एडलिन के ना जीतने पर भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल होगा। बात दें कि भारत से साल 2000 में लारा दत्ता और 1994 में सुष्मिता सेन ने ये खिताब अपने नाम किया था।

ऐडलिन कैसलीनो
ऐडलिन कैसलीनो का जन्म कुवैत में हुआ था लेकिन 15 साल की उम्र में वह भारत में आ गई थीं। 22 साल की ऐडलिन कैसलीनो किसानों के लिए कल्याणकारी संगठनों के साथ काम करती है। ऐडलिन पीसीओएस फ्री इंडिया कैंपेन का चेहर भी हैं। ऐडलिन महिलाओं और LGBT समुदाय के लिए भी काम करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
