Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इन ब्राइडल गाउन की है सबसे ज्यादा धूम
शादी के शुभ समारोह में दुल्हन को ही सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना होता है क्योंकि इस दिन सबकी निगाहें बस दुल्हन पर ही टिकी रहती हैं। क्रिश्चन वेडिंग में ब्राइडल गाउन अहम भूमिका निभाती है और कई बार लड़कियां दूल्हा चुनने से पहले ही अपने लिए ब्राइडल गाउन के लिए प्लान कर लेती हैं।

अपने खास दिन पर हर लड़की सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है।
वेडिंग डे के लिए गाउन चुनने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। ये पारंपरिक तो हैं लेकिन पुराने फैशन की नहीं हैं।

रॉयल ट्रेल गाउन
क्रिश्चन दुल्हनों का सपनों होता है कि वो अपनी शादी पर ये गाउन पहनें। कई फिल्मों में ब्राइड्स ने ऐसी गाउन पहनी है। अगर आप किसी अच्छे लोकल डिज़ाइनर से गाउन बनवाती हैं तो आपको रॉयल ट्रेल गाउन किफायती दाम में मिल जाएगी।

बॉल गाउन
2017 में कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन की बॉल गाउन तो आपने देखी ही होगी। आप भी इस तरह की गाउन पहन सकती हैं। अपने वेडिंग डे के लिए आप भी ऐश जैसी बॉल गाउन शेप में वेडिंग गाउन बनवा सकती हैं।

प्रिंसेस गाउन
प्रिसंसे ब्राइडल गाउन अधिकतर सभी को पसंद आती है। इस तरह की गाउन खूबसूरत के साथ क्लासी भी लगती है। स्ट्रैपलेस नेकलाइन की ये गाउन कोई भी लड़की अपने वेडिंग डे पर ट्राई कर सकती है।

एंपायर गाउन
इस तरह की गाउन सभी का ध्यान आकर्षित करेगी। इस तरह की गाउन शाही परिवार में पहनी जाती है। ये गाउन काफी एलीगेंट होती है और ये प्रिंसेस गाउन जैसी दिखती है। इसमें स्लीव्स और प्लंगिंग नेकलाइन होती है।

मरमेड गाउन
मरमेड गाउन सबसे ज्यादा खूबसूरत होती है। एरियल शेप की ये गाउन काफी लड़कियों को पसंद आती है। आप भी चाहें तो इसे अपने वेडिंग डे पर ट्राई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications