Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन गिफ्ट आईडियाज की मदद से इस बार मदर्स डे को बनाएं खास
लेखक रूडयार्ड किपलिंग ने एक बार कहा था कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते थे, और इसलिए उन्होंने मां को बनाया। यकीनन उनके द्वारा कहे गए शब्द वास्तव में सच है! हमें बिना शर्त जन्म देने से लेकर हरदम अपने प्यार की वर्षा करने वाली मांएं हमारे जीवन के हर पड़ाव में एक आधार हैं। वह हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। आप अपनी माँ के लिए जो कुछ भी करते हैं, वह आपके लिए उनके द्वारा किए गए बलिदानों की तुलना में पर्याप्त नहीं है। हालांकि, हम अक्सर मां को उसके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उसकी सराहना करना और धन्यवाद देना भूल जाते हैं। हालाँकि, मदर्स डे वर्ष का वह खास दिन होता है जो आपको अपने जीवन में विशेष व्यक्ति को विशेष महसूस कराने का अवसर देता है। इस वर्ष यह दिन 9 मई को है और अब जब यह दिन बेहद नजदीक है, तो हम आशा करते हैं कि आप अपनी माँ को आश्चर्यचकित करने के लिए उपहारों के बारे में सोचना शुरू कर दिया होगा। यदि नहीं, तो अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। आपकी मदद करने के लिए, हम 6 सही फैशन गिफ्ट आईडियाज लेकर आए हैं जो आपकी माँ को यकीनन पसंद आएंगे-

साड़ी
साड़ी एक ऐसा गिफ्ट है जिसे आप अपनी माँ को दे सकते हैं। यह सबसे वर्सेटाइल आउटफिट है जिसे कई तरीकों से कैरी किया जा सकता है और इसलिए अपनी माँ को देने के लिए डिजाइनर साड़ी से बेहतर उपहार क्या हो सकता है। सिल्क साड़ियों या कांजीवरम साड़ियों की तरह एक नेट साड़ी या पारंपरिक साड़ी चुनें। चूंकि, ग्रीष्मकाल के दौरान मदर्स डे पड़ता है, ऐसे में सूती साड़ी, लिनेन साड़ी, खादी की साड़ी या शिफॉन की साड़ी जैसी साड़ियों को चुनना भी अच्छा रहेगा।

एथनिक सूट
हालांकि, कई महिलाएं साड़ी तब तक नहीं पहनती हैं जब तक कि कोई शादी का फंक्शन या कोई बड़ा त्योहार न हो। ऐसे में एथनिक सूट एक ऐसी चीज है जिसे हर मां पसंद करेगी और प्यार करेगी। यह वह आउटफिट है, जिसे आपकी मां न केवल फंक्शन में पहन सकती है, बल्कि घर पर भी पहन सकती है। इसलिए, इस अवसर के आधार पर, आप उसे एक अच्छा एथनिक सूट खरीदकर उपहारस्वरूप दे सकते हैं। यह सलवार सूट, प्लाज़ो सेट, शरारा या गरारा सेट हो सकता है।

हैंडबैग / पर्स
क्या आपकी माँ को डिफरेंट स्टाइल पर्स कैरी करना अच्छा लगता है? अगर इसका जवाब हां है तो यह मौका है, जब आप अपनी मां को एक खूबसूरत पर्स उपहारस्वरूप दे सकते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता, उसके पास पहले से कितने बैग हैं, एक नया हैंडबैग मिलने से निश्चित रूप से उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। एक चिक लेदर टोट बैग से लेकर एलीगेंट पर्स तक, हैंडबैग की कई किस्में हैं, जिन्हें आप अपनी माँ को उपहार देने के लिए चुन सकते हैं।

सैंडल
यदि आप अपनी मां को एक अच्छा उपहार देना चाहते हैं, जो न केवल विशेष है, बल्कि उपयोगी भी है, तो आप एक खूबसूरत सैंडल्स का चयन कर सकते हैं। चाहे फ्लैट हो या हील, फुटवियर हर महिला की एक जरूरत है। आप जहां भी जाएं, टहलने के लिए या किसी पार्टी में जाने के लिए, आपको एक जोड़ी फुटवियर की जरूरत होती है। और जब यह आपकी माँ को उपहार देने की बात आती है, तो सुंदर सैंडल निश्चित रूप से अच्छा ऑप्शन हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप मां के पैरों के साइज के अनुसार कंफर्टेबल फुटवियर को सलेक्ट करें।

ज्वैलरी
अपनी माँ को विशेष और सराहना देने के लिए ज्वैलरी एक और बढ़िया उपहार विचार है। आपके बजट और आपकी माँ के टेस्ट के आधार पर, आप अपनी माँ के लिए बेहतरीन ज्वैलरी खरीद सकते हैं। या तो आप हार और झुमके के एक सेट के लिए जा सकते हैं या आप एक सोने की अंगूठी या पर्ल स्टड चुन सकते हैं। इस उपहार की सबसे खास बात यह है कि आप इसे विशेष रूप से अपनी मां को समर्पित करने के लिए कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

सनग्लासेस
सनग्लासेस एक स्टाइलिश और कूल फैशन एसेसरीज हो सकती है, लेकिन सूर्य की पराबैंगनी किरणों से किसी की आंखों की रक्षा के लिए यह यकीनन एक बेहतरीन एसेसरीज है। तो, जैसे आपकी माँ आपकी सेहत का ख्याल रखती है, वैसे ही आपके लिए भी अपनी देखभाल दिखाने का समय है। उसे प्यार, स्नेह और देखभाल के टोकन के रूप में सनग्लासेस उपहारस्वरूप दें और उसे विशेष महसूस कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
