Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रियंका ने अपने इस ओवरकोट की वजह से रेड कार्पेट पर मचाई धूम
प्रियंका चोपड़ा को मेट गला अवॉर्ड 2017 में राल्फ लॉरेन दृारा डिजाइनर ओवरकोट पहने तथा चेहरे पर मेटैलिक मेकअप में रेड कार्पेट पर चलते हुए देखा गया।
सोमवार को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित मेट गला अवॉर्ड 2017 के रेड कार्पेट पर हमारी जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिखाईं दी।
प्रियंका ने Ralph Lauren Collection का ट्रेंच कोट गाउन पहना हुआ था, जिसे देख कर ऐसा लग रहा था कि मानों प्रियंका एक रानी हों।
इस 'क्वांटिको' सितारा ने जो ट्रेंच कोट पहना हुआ था, उसकी कॉलर काफी बड़ी दी, जो कि उनके नेकलाइन को हाईलाइट कर रही थी।

सुपर एलिगेंट गाउन के शेप वाले ओवरकोट पर बड़े बड़े काले रंग के बटन लगे हुए थे। साथ ही इसके कमर पर बेल्ट भी बंधी हुई थी। प्रियंका पर यह गाउन काफी वाइब्रेंट दिख रहा था। हमारा मानना है कि प्रियंका का यह अब तक सबसे बेस्ट रेड कार्पेट गाउन है।
इस ओवरकोट को और भी अच्छा लुक देने के लिये प्रियंका ने इसके साथ ब्लैक प्लेटफॉर्म बूट्स पहने हुए थे। यह बूट्स उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहे थे। इन लेदर बूट्स में हील के साथ जिप फिनिश दी हुई थी।

अगर प्रियंका की हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को ऊपर की ओर जूड़ा बना कर बांध रखा था। इस जूड़े की वजह से प्रियंका की पतली गर्दन और भी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।
इस लुक के साथ प्रियंका ने सिल्वर इयररिंग पहनी हुई थी। प्रियंका को देख कर लग रहा था कि मानों वो किसी कॉमिक स्ट्रिप की सूपरहीरो हों। हमें उनकी यह इयररिंग काफी पसंद आई और यह उन पर सूट भी काफी कर रही थी।

अगर प्रियंका के मेकअप की बात करें, तो उनका मेकअप मेटैलिक टच लिये हुए था। उनकी आंखों पर ब्राउन और मेटैलिक सिल्वर कलर का शेड था। आंखों पर मस्कारा और खूबसूरत आईलैशेज़ थीं।

उन्होंने लिप्स पर मोका शेड की लिपस्टिक लगाई थी, जिससे उनका किलर लुक काफी हसीन लग रहा था। हमें तो पिग्गी चॉप्स का यह रिफ्रेशिंग लुक काफी पसंद आया, अगर आप भी यह मानते हैं तो हमें कमेंट करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
