Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
रणवीर सिंह ने सेट किया फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स का नया ट्रेंड, आप भी लें आइडिया

बॉलीवुड में स्टाइल के मामले में मेल एक्टर्स में रणवीर सिंह से बेहतर कोई दूसरा अभिनेता नहीं है। वह हमेशा अपने स्टाइल के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। यूनिक कलर, प्रिंट, स्टाइल और यहां तक कि एक्सेसरीज को ट्राई करने से नहीं डरते हैं। फ्लॉन्टिंग स्कर्ट्स से लेकर पर्ल स्ट्रिंग नेकपीस पहनने तक, रणवीर ने जेंडर-बायस्ड स्टाइल के खारिज किया है। लेकिन रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा प्यार प्रिंट्स आउटफिट्स से है। अक्सर उन्हें प्रिंट आउटफिट्स के साथ भी नए नए एक्सपेरिमेंट करते देखा गया है। रणवीर ने फ्लोरल प्रिंट्स को लेकर भी कई आउटफिट्स आइडियाज लोगों को दिए हैं। फिर चाहे वो कैजुअल आउटफिट्स हो, फॉर्मल या ट्रेडिशनल। आइए रणवीर सिंह के फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

कैजुअल्स
पिंक, पर्पल कलर महिलाओं के लिए होता है, रणवीर सिंह ने इस धारणा को भी खत्म कर दिया है। रणवीर सिंह ने बैंगनी रंग की फ्लोरल शर्ट और इसके मैचिंग का डेनिम कैरी किया है। इसके साथ उन्होने पर्ल स्ट्रिंग नेकपीस और बकेट हैट के साथ काफी कूल पोज देते नजर आ रहे हैं।

फ्लोरल प्रिंट शेरवानी
रणवीर सिंह फ्लोरल प्रिंट शेरवानी में काफी डेशिंग नजर आ रहे हैं। ये इंडियन एथनिक ड्रेसिंग के लिए परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन है। इस बंदगला आउटफिट में फ्लोरल डिजाइन के साथ बीडेड वर्क किया गया है ।

नाइटवियर
नाइटवियर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी अलग-अलग प्रिंट्स, पैटर्न्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकता है। अपने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल के लिए जाने जाने वाले रणवीर ने बोल्ड फ्लोरल प्रिंट के साथ कैजुअल लॉन्गवियर चुना है। इस लुक के साथ उन्होने मोती स्ट्रिंग नेकपीस, हीरे के स्टड को चुना है।

सेमी फॉर्मल्स
रणवीर सिंह ने फ्लोरल प्रिंट की ये शर्ट सब्यसाची ऑफिशियल के पिक की है। जिसके साथ उन्होने प्लेन पहना है। अपने इस लुक के साथ एक्ट्र ने कान की बाली स्टड, चेन, और मैचिंग फ्लोरल स्लिप-ऑन शूज कैरी किया है। इस लुक में रणवीर सिंह काफी होट नजर आ रहे हैं।

एथलेजर
रणवीर सिंह ने प्लेन एथलेजर पहनावे के सामान्य फैशन चॉइस को तोड़ते हुए एक बोल्ड फ्लोरल डिज़ाइन वाले स्पोर्टी कैजुअल लुक को फ्लॉन्ट किया है। उनके इस स्टाइल में बेज और काले एथलेजर वियर में एक प्लेन टी, ओवरसाइज़्ड फ्लोरल जैकेट और रिलैक्स-फिट पैंट शामिल है। रणवीर ने अपने इस लुक को फंकी शेड्स औरगोल्डन-येलो स्नीकर्स के साथ कम्प्लीट किया है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications