Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मॉनसून फैशन: इन बातों का रखें खास ख्याल
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि मॉनसून फैशन में आप कौन से ड्रेस अपने कलेक्शन में करें शामिल
वैसे तो भारत में अब मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश भी लगातार हो ही रही है। बारिश का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं लोग इसका काफी आनंद भी उठाते हैं। लेकिन बारिश के दौरान अगर आपको कहीं घूमने जाना होता है या फिर किसी पार्टी में जाना होता है तो आपके लिए बारिश परेशानी का सबब बन जाती है । इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में कौन से रंग और फेब्रिक के कपड़े आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं जो आपको बेहतर लुक के साथ स्टाइलिश भी बनाते हैं।

मॉनसून फैब्रिक
कॉटन- हम सभी जानते हैं कि कॉटन गर्मियों और मानसून दोनों के लिए परफेक्ट होता है। ये बारिश में भीगने के बाद शरीर से नही चिपकता है और जल्द ही सूख भी जाता है। कॉटन के कपड़े सबसे ज्यादा आरामदायक होते हैं।

शिफॉन
बारिश में शिफॉन सबसे आराम देने वाला होता है और समय लिए बिना सूख जाता है। ये शरीर से चिपकता नहीं है। शिफॉन के टॉप, कुर्ती या साड़ी आपको सिर्फ कम्फर्ट नहीं देती बल्कि साथ ही आपको परफेक्ट लुक भी देती हैं। ज्यादा लंबे कुर्ते या ड्रेस पहनना अवॉयड करें।

डेनिम
कई लोगों का मनना है कि डेनिम मानसून के लिए नहीं होता है, पर आपको बता देना चाहते हैं कि बारिश के बाद जो कीचड़ हो जाता है उसमे सबसे अच्छा दोस्त डेनिम ही हो सकता है। कॉटन के कपड़ों पर छीटें पड़ने वो खराब हो जाता है पर डेनिम नहीं होता है। डेनिम की कैपरी और शॉर्ट्स मानसून के लिए परफेक्ट वियर है।

2-अच्छे फुटवियर का करें इस्तेमाल
ऐसे शूज का चुनाव करें जो आपके पैरों को बरसात में जमा होने वाले पानी से सुरक्षित रख सकें। लेकिन इस मौसम में लेदर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । अगर आप लेदर के शूज पहन रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि वह पानी में भीगे नहीं।

3-शॉर्ट ही पहने
इस मौसम में शॉर्ट को ज्यादा तरजीह दें। यह बरसात में कंफर्टेबल भी है साथ ही आप इसे जब चाहे पहन सकती हैं। हमेशा सिंथेटिक ब्लेंड्स फैब्रिक के शॉर्ट ही चुनें यह गीले होने पर जल्द ही सूख जाते हैं। लाइट फैब्रिक के शॉर्ट का चुनाव न करें।

4-बारिश के संग मॉनसून के रंग
रंगों की बात करें तो इन दिनों टील कलर सभी को रास आ रहा है। फैशन इंडस्ट्री में इस रंग पर कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। स्ट्रीट फैशन में भी इसकी मांग दिनों दिन बढ़ रही है। इसका ब्राइटनिंग इफेक्ट आकर्षित करता है।
पीला( yellow)- पीला रंग कई शेड्स में आता है, कुछ बहुत हल्के होते हैं तो कुछ बहुत ज्यादा डार्क होते हैं। मानसून में डार्क रंग चुनना ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि ये आपको दाग-धब्बों से बचाता है।

नीला (blue)
मानसून में आसमान भी नीला हो जाता है, इस मौसम का गर्मियों के बाद अलग ही मजा होता है। गहरा रंग होने के साथ ये एक कूल रंग भी है जो मानसून में परफेक्ट होता है।

गुलाबी ( pink)
हम यहां बेबी पिंक यानि हल्के गुलाबी रंग की बात नहीं कर रहे हैं। गहरा गुलाबी रंग मानसून के इस मौसम में आपको परफेक्ट और ग्लोइंग लुक दे सकता है।

लाल ( red)
ये रंग सभी रंगों का राजा माना जाता है। इस रंग की एक ड्रेस पहनना या किसी और के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनना एक परफेक्ट लुक दे सकता है।

5-मौसम के साथ बदलता फैशन
1. मॉनसून फैशन स्ट्रीट बेस्ड फैशन बनता जा रहा है, जिसमें आए दिन नित नए बदलाव देखे जा सकते हैं। मॉनसून में कैप्रिज, कलरफुल स्लिपर्स, अंब्रेला, विंडचिटर और फ्लोअर ड्रेस की मांग अधिक दिखाई देती है।
2. रेन या बीच वेयर भी इन दिनों लोगों की पसंद बने हुए हैं। इन कलेक्शंस की बात करें तो यह ज्यादातर स्ट्रीट फैशन से प्रेरित होते हैं।
3. यंगस्टर्स में इस तरह के ट्रेंड काफी फैमस हैं। मौसम का बदलता अंदाज फैशन पर भी असर डालता है। मौसम के अनुसार फैशन बदलता रहता है।



Click it and Unblock the Notifications