Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
सांवली लड़कियों पर खूब फबेगी ये 9 साडियां
भारत में लड़कियों को दो ही बातों से आंका जाता है पहली उनका रंग और दूसरा उनका पहनावा। पूरे हिंदूस्तान में साड़ी को सबसे अच्छा पहनावा माना जाता है
मार्केट में फेयर लड़कियों के लिए कई शेड और रंग की साडि़यां हैं लेकिन डार्क कॉम्पलेक्स की लड़कियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पर अब ऐसा नहीं रहा।
हाल ही में साड़ी मार्केट में डार्क कॉम्पलेक्स की लड़कियों के लिए कई रंग की साडियों को उतारा गया है। यहां तक कि कुछेक फैशन शो में भी इन्हें नामी-गिरामी हीरोईन के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ये रंग कमाल के हैं और हर किसी भी काफी फबते हैं; खासकर सांवली लड़कियों पर।
बॉलीवुड की कई सांवली हीरोईन; जैसे- विपाशाख् काजल, कोंकणा सेन, सुष्मिता सेन आदि इन डार्क शेड्स में काफी अच्छी लगी हैं। आइए हम भी नज़र डालते हैं साडि़यों के इन कलेक्शन पर:

पर्पल कॉटन साड़ी:
पर्पल वाकई में गज़ब का रंग है और यह डार्क कॉम्पलेक्स के लोगों पर भी अच्छी लगती है। काफी डीसेंट दिखती हैं और इसे पहनने के बाद ग्लो भी आता है। अब कोंकणा को ही देख लीजिए।

डार्क ब्राउन और नेट कॉम्बो:
आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, जरा तस्वीर में भी देख लीजिए। विपाशा इस साड़ी में काफी कूल और सुंदर लग रही हैं। उन पर काफी फब भी रही है।

सफेद साड़ी:
यूं तो सफेद रंग साडियों में हॉट माना जाता है लेकिन सावंली लड़कियों पर अब तक इसे ट्राई नहीं किया गया है। पर फाइनली विपाशा ने इसे पहनकर सब मिथक को ध्वस्त कर दिया।

ब्लैक लैसवर्क साड़ी:
ब्लैक साड़ी और उस पर ब्लैक ही लैस लगी हो, तो वो काफी अच्छी लगेगी। सावंले लोगों पर काले रंग के कपड़े आमतौर पर बहुत अच्छे नहीं लगते हैं पर यह साड़ी हमेशा अच्छी लगेगी। काजोल भी इसमें काफी ग्लैमरस लग रही है।

डार्क पिंक कॉटन साड़ी:
कॉटन का कपड़ा और उस पर गुलाबी रंग, सांवली लड़की पर बहुत अच्छा लगेगा। यकीन न हो तो इस तस्वीर को देखें। नंदिता को देखने के बाद आप क्या कहना चाहेंगे।

डार्क रेड लैसवर्क साड़ी:
सुष्मिता सेन और रेड साड़ी... वाह वाह क्या कॉम्बो है। वास्तव में हर सांवली लड़की पर डार्क रेड कलर बहुत ही अच्छा लगता है।

सफेद शिफॉन साड़ी:
रानी मुखर्जी, इस सफेद साड़ी में कमाल की दिख रही है। दरअसल, शिफॉन के कपड़े में सफेद साड़ी काफी अच्छी लगती है और डस्की लोगों पर ये रंग कमाल का दिखता है।

ब्रोकैड रेड साड़ी:
नई दुल्हन अगर सांवली है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। वो ये साड़ी पहनकर सबसे सुंदर दिख सकती है। विप्स भी इसमें कुछ कम ग्लैमकरस नहीं लग रही है।

ब्लू और रेड में प्लेड्स:
आजकल इन साडियों का चलन जोरों पर है। डार्क कॉम्पलेक्स के लोगों पर इस डिजाइन की साड़ी काफी अच्छी लगती है। इसका पैर्टन और इसमें आने वाले रंग, सभी लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। रानी इस साड़ी को पहनने के बाद काफी प्यारी दिख रही है। पूरी बंगाली बाला।



Click it and Unblock the Notifications