Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनामिका खन्ना ने अपने कलरफुल आउटफिट से की लैक्मे फैशन वीक की शानदार शुरूआत
फैशन का महीना आखिरकार शुरू हो ही गया। इसका मतलब यह है कि अब हमें और पूरी दुनिया को एक बार फिर से फैशन और ग्लैमरस कपड़ों के ट्रेंड देखने को मिलेंगे। कुछ नए फैशन ट्रेंड बनेंगे तो कुछ पुराने टूटने वाले हैं। हालांकि इस बार लैक्मे फैशन वीक की शानदार शुरूआत थोड़ा अलग तरह से हुई। कोरोना महामारी के बाद कई नए न्यू नॉर्मल देखने को मिले। अब इस न्यू नॉर्मल से फैशन जगत भी अछूता नहीं रह गया है। हाल ही में शुरू हुए लैक्मे फैशन वीक को इस बार डिजिटली किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस बार एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक संयुक्त रूप से एक सप्ताह तक लाइव शो आयोजित करेंगे। जिसकी शुरूआत डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन के शो के साथ हुई। अनामिका खन्ना ने इस शो में कुछ ऐसा पेश किया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

कुछ साल पहले ही करीना कपूर खान ने अनामिका के लिए शो स्टॉपर के रूप में नजर आई थीं। वहीं इस साल अनामिका खन्ना ने फैशन वीक की शुरूआत में ही अपने यूनिक स्टाइल से सबको इंप्रेस किया। शो की शुरूआत में आर्टिस्ट लाइव पेंटिंग के नजर आए, जबकि मॉडल्स वहां आसान सिल्हूट में खड़े थे। अनामिका खन्ना ने हैंड पेंटेड आउटफिट को एक बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया। ऑफबीट सिल्हूट, क्रॉप्ड पैंट और फ्रिंज डिटेल्स शो में मुख्य आकर्षण रहे, जबकि बेज, सफेद और काले रंग का पैलेट स्थिर रहा।
इस शो के आखिरी चंद पलों ने सबका मन मोह लिया। दरअसल, शो के बाद बारिश की फुहार हुई। जिसमें इन हैंड पेंटेड मॉडल्स के कपड़ों के सारे कलर धुल गए। और सभी आउटफिट्स एक बार फिर से पूरी तरीके से सफेद रंग में बदल गए। लैक्मे फैशन वीक के इस बेहतरीन आगाज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले दिनों में भी फैशन वीक में कुछ दिलचस्प कलेक्शन देखने को मिलेंगे। हालांकि, हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि आने वाले सप्ताह के लिए क्या कलेक्शन देखने को मिलेंगे।
इसके बारे में आपके क्या विचार हैं, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
