मनीष मल्‍होत्रा के पार्सियन कलेक्‍शन में यूं दिखी दीपिका

By Super Admin

हाल ही में इंडिया कुटूर वीक 2016 में मनीष मल्‍होत्रा ने अपनी पार्सियन स्‍टोरी के कलेक्‍शन को लांच‍ किया, जिसे पहनकर दीपिका ने लोगों का दिल एक बार फिर से चुरा लिया।

इस कलेक्‍शन को प्रस्‍तुत करने के लिए दीपिका और फवाद खान को रैम्‍प पर उतारा गया था। इस फैशन गाला में दीपिका काफी स्‍टनिंग और ब्‍यूटीफुल लग रही थी।

India Couture Week 2016

इंडिया कुटूर वीक में दीपिका ने मनीष द्वारा डिजायन किया गया, रेड और गोल्‍डन लंहगा पहना था, जिसका ब्‍लाउज ऑफ शोल्‍डर था और इसमें प्‍लगिंग नेकलाइन थी और 3-4 की स्‍लीव्‍स लगी हुई थी। रेड सॉटिन ब्‍लाउज में गोल्‍डन वर्क किया हुआ है। दीपिका का शरीर, इस ब्‍लाउज में काफी अच्‍छा लग रहा था।

India Couture Week

इस रेड सॉटिन विद गोल्‍डन वर्क ब्‍लाउज के साथ दीपिका ने नीचे, लहंगा स्‍कर्ट पहनी हुई थी। यह रेड कलर विद गोल्‍डन हैवी वर्क था, जिसमें काफी फ्लेयर्स थे।

जानें दिल्ली की फैशनेबल शादियों में क्‍या पहने

Deepika

इस स्‍कर्ट में नीट गोल्‍डन पेटेल वर्क था, जिसमें काफी सुंदर काम था। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने हेयरस्‍टाइल के तौर पर बालों में जूड़ा लगाया हुआ था और बीच से बालों को ड्रेस किया हुआ था।

ज्‍वैलरी में दीपिका ने चिपका हुआ नेकलेस पहना था। उन्‍होंने आंखों पर काफी डार्क मेकअप किया हुआ था, जो ड्रेस के हिसाब से अच्‍छा लग रहा था।

Deepika 1

कुल मिलाकर, हर किसी की आंखें दीपिका पर टिकी हुइ थी। फवाद खान भी पार्सियन लुक में काफी फ़ब रहे थे, उन्‍होंने पार्सियन ड्रेस के साथ वेलवेट जै‍केट पहनी हुई थी।

Desktop Bottom Promotion