Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
मनीष मल्होत्रा के पेस्टल लहंगे में हिना खान ने लैक्मे फैशन वीक में दिखाया जलवा
इंडियन टेलीविजन से बड़े परदे का रूख करने वाली हिना खान ने कभी भी अपने स्टाइल व फैशन से अपने फैन्स को कभी भी निराश नहीं किया है। वह जो भी पोशाक पहनती है, वह सुनिश्चित करती है, वह पूरी तरह से परफेक्शन, स्टाइल और एलीगेंस के साथ कैरी करें। हाल ही में हिना लैक्मे फैशन वीक 2021 के रेड कार्पेट पर नजर आई और अपने आकर्षक लुक से सबको चौंका दिया। हैक्ड एक्ट्रेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के सुंदर पेस्टल लहंगे में देखा गया, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं और उनके इस लुक से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल था, तो चलिए हम उसकी पूरे लुक पर एक नज़र डालें और इसे डिकोड करें-

लैक्मे फैशन वीक में हिना खान ने पेस्टल कलर के लहंगे में रेड कारपेट पर कदम रखा, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन नूरानियात 2021 से आई थी। उनकी खूबसूरत फ्लेयर्ड लहंगा शिमरिंग लीफ प्रिंट्स और एम्बेलिश्ड स्ट्राइप्ड पैटर्न के कारण काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। हिना ने अपने लहंगे को हाफ स्लीव्स के स्क्वेयर प्लंजिंग नेकलाइन वाले बोल्ड मैचिंग-पैटर्न वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया और अपने एक कंधे पर बेहद खूबसूरती के साथ दुपट्टा कैरी किया। उस दुपट्टे पर हैवी ग्लिटज़ी स्क्वेर पैटर्न था, जो बेहद अच्छा लग रहा था। द हैक्ड एक्ट्रेस ने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया और अपने लुक को हैवी चोकर नेकपीस के साथ एक्सेसराइज़ किया, जिसमें जेड-ग्रीन स्टोन वर्क बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रहा था। हिना द्वारा पहना गया यह चोकर नेकपीस भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेबल से ही आया था।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर से बेस बनाने के बाद हिना ने टी-ज़ोन, चीकबोन्स, और जॉलाइन को कंटूर व हाईलाइट किया। फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, लाइट आई शैडो, सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिप शेड ने उसके लुक में चार चांद लगा दिए। कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस ने अपने मिड पार्टेड स्लीक ट्रेस को पोनीटेल लुक दिया। जो उनके लुक में एलीगेंस एड कर रहा था। मनीष मल्होत्रा के इस पेस्टल लहंगे में हिना खान का यह स्टनिंग लुक हमें बेहद पसंद आया। अभिनेत्री ने फैशन वीक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की, जिसमें वह अपने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पोज़ देती हुई नज़र आईं।
तो लैक्मे फैशन वीक में हिना खान का यह ट्रेडिशनल लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
