Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Lakme Fashion Week: रैंप पर ननद सोहा अली खान के ग्लैमरस वेस्टर्न लुक ने भाभी करीना कपूर को दी कड़ी टक्कर
लैक्मे फैशन वीक 2021 की शुरुआत हो चुकी है। लैक्मे फैशन वीक के दौरान करीना कपूर और सोहा अली खान ने रैंप वॉक किया है। करीना कपूर और सोहा अली खान वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई है। सोशल मीडिया पर करीना कपूर और सोहा अली खान का रैंप वॉक काफी पसंद किया जा रहा है।

ननद भाभी का रैंप वॉक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किसी की को करीना कपूर का लुक तो किसी को सोहा अली खान लुक ज्यादा पसंद आ रहा है। चलिए देखते हैं ननद भाभी का वेस्टर्न लुक।

करीना कपूर लैक्मे फैशन रैंप वॉक
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने रविवार को हुए इवेंट के दौरान रैंप वॉक किया है। इस दौरान करीना कपूर का स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है। करीना कपूर ने अपने फैशनेबल और स्टाइलिश लुक से सारी लाइमलाइट लूट ली है। फैशन वर्ल्ड के सबसे बड़े इवेंट में करीना कपूर सिल्वर गाउन पहन रैंप पर उतरीं है। ग्रैंड फिनाले के दौरान सिल्वर गाउन में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है। रैंप वॉक पर करीना कपूर गौरव गुप्ता की शो स्टॉपर बनीं है।

करीना कपूर मेकअप
करीना कपूर रैंप पर बेहद खूबसूरत लग रही है। शाइन सिल्वर गाउन में करीना कपूर ने सिल्वर गाउन के साथ शानदार मेकअप कैरी किया हुआ है। करीना ने मैटेलिक आई शैडो लगाया हुआ है। एक्ट्रेस ने डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। सिंपल बन हेयर स्टाइल में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दें कि करीना कपूर का आउटफिट वेस्ट मटिरियल से बना है। डिजाइनर गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनका कलेक्शन क्रिस्प्स और बिस्किट के रैपर, प्लास्टिक बोतल और समंदर में फेंके हुए चीजों से बनाया है। करीना कपूर का आउटफिट भी इन्ही ससटेनेबल चीजों से तैयार है।

सोहा अली खान लैक्मे फैशन वीक
लैक्मे फैशन वीक में पटौदी फैमिली की खूबसूरत गर्ल सोहा अली खान ने अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस किया है। सोहा अली खान रैंप पर ब्लैक ट्यूब गाउन पहने नजर आईं हैं। सोहा अली खान ब्लैक वेस्टर्न गाउन में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। सोशल मीडिया पर सोहा अली खान के वेस्टर्न लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। वेस्टर्न आउटफिट में सोहा अली खान ने सारी लाइमलाइट लूट ली है।

सोहा अली खान मेकअप
सोहा अली खान रैंप वॉक पर जब उतरी सबसे निगाहें उन पर रुक गई। सोहा अली खान ब्लैक गाउन में कॉन्फिडेंस नजर आई है। सोहा अली खान ने ब्लैक गोल्डन गाउन के साथ शानदार मेकअप किया है। एक्ट्रेस ने पिंक और कॉपर मेकअप कैरी किया हुआ है। सोहा अली खान पिंक और क्रॉप आई मेकअप और पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है। ट्यूब गाउन के साथ एक्ट्रेस ने फ्रेंच बन हेयरस्टाइल बनाया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
