Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Lakme Fashion week में तमन्ना भाटिया और करिश्मा कपूर ने वेस्टर्न आउटफिट में ढाया कहर
Fashion Shows
oi-Staff
By Asma Fatima

एफडीसीआई के साथ पार्टनरशिप में हो रहे Lakme Fashion week का आखिरी दिन काफी जोरदार रहा। आज कई टॉप फैशन डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को यहां पर दुनिया के सामने पेश किया। आज गॉर्जियस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने निर्मोहा के लिए रैंप वॉक किया, तो वहीं करिश्मा कपूर ने रंगा गिल के कलेक्शन को लेकर रैंप पर आईं। इन दोनों ही डिजाइनर्स के कलेक्शन लाजवाब रहे, क्योंकि दोनों की ही लाइन में इंडियन टच भरपूर है, जो भारतीय कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किये गये हैं। करिश्मा कपूर और तमन्ना भाटिया दोनों ही शो स्टॉपर रहीं, दोनों का ही लुक स्टनिंग था, करिश्मा सेक्विन गाउन कैरी करके, जिस तरह से रैंप वॉक की उसे देखकर लग ही नहीं रहा कि वो फिल्मों से दूर हैं, करिश्मा अपने पुराने दौर जितनी ही आज भी खूबसूरत और अट्रैकटिव दिखाई पड़ रही थीं। वहीं तमम्ना भाटिया के लिए निर्मोहा द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक आउटफिट काफी प्रिटी लग रहा था, जो नेचर के जियोमेट्री से इंन्सपार्यड है।

रंगा गिल का कलेक्शन "कासा देई फियोरी", खिले हुए ब्लिसफुल ब्यूटी जो नेचर से इंन्पायर्ड है, जो क्रेजी कर देने वाले प्रिंटों का एक क्यूरेशन है। विविड और चमक से भरे फूलों, जो एक औरत के अनस्टेबल सेंसिविटी को पैदा करता है। ये कलेक्शन चमकते हुए रंग और मिक्स टैक्चर्ड से भरपूर है। साथ ही क्लासिक और मॉर्डन सिल्हूट में चेंज कर दिया गया है। ब्रीज़ी मैक्सी ड्रेसेज़, अट्रैकटिव मैचिंग सेट, शानदार बॉलगाउन स्कर्ट्स और बारीक 3डी फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी वाले सेक्विन गाउन इस कलेक्शन को हर महिला का ड्रीम वॉर्डरोब बनाते हैं।

वहीं निर्मोहा का कलेक्शन "मैट्रिक्स" एक रूहानी साथी ही स्लिप कवर की तरह जो लाइनर सिम्फनी के जरिये आर्ट डेको मूवमेंट के जियोमेट्रीकल एक्साइटमेंट को दोबारा से तैयार करता हुआ दिखाई पड़ता है। कलर पैलेट में एमराल्ड, एमिथिस्ट, रूबी, जेड, कार्बन और एगशेल व्हाइट जैसे शेड्स इस कलेक्शन में शामिल रहे। जबकि सिग्नेचर प्रिंट एक साथ डिफ्यूज एसेंस के रूप में लाइनर ग्राफिक्स के साथ आते हैं।

दोनों की कलेक्शन्स के बारें में अगर कहा जाए तो ये भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किये गये हैं। जिसे महिलाएं यंग गर्ल्स किसी भी पार्टी, इवेंट में कैरी कर सकती हैं।
Comments
Read more about: lakme fashion week तमन्ना भाटिया करिश्मा कपूर लैक्मे फैशन वीक tamannaah bhatia karishma kapoor
English summary
Karisma Kapoor and Tamannaah Bhatia turned showstoppers at Lakme Fashion week
Story first published: Sunday, March 12, 2023, 22:48 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2023



Click it and Unblock the Notifications
