Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
लैक्मे फैशन वीक 2023: डिजाइनर दिव्या मेहता का आउटस्टैंडिंग खादी कलेक्शन, शो स्टॉपर बनें विजय वर्मा
Fashion Shows
oi-Staff
By Asma Fatima

लैक्मे फैशन वीक का पहला दिन काफी जोरदार रहा। पहले दिन ही फैशन डिजाइनर्स ने अपने आउटस्टैडिंग कलेक्शन से लोगों का दिल जीत लिया। मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में हो रहे लैक्मे फैशन वीक के फर्स्ट डे नेहा धूपिया, रकुल प्रीत सिंह और विजय वर्मा ने रैंप वॉक किया और शो स्टॉपर रहे। विजय वर्मा ने खादी इंडिया के लिए फैशन डिजाइनर दिव्या मेहता के लिए रैंप वॉक किया। दिव्या का खादी पर पेश किया गया कलेशन न्यू जेनरेशन पर पूरा फोकस करके तैयार किया गया है, जो उनके कलर्स और डिजाइन्स में साफ नजर आ रहा है। इस कलेक्शन का मेन मकसद है कि यंग जेनरेशन भी खादी के साथ जुड़े, क्योंकि उनकी नजर में खादी का मतलब ओल्ड फैशन वाले आउटफिट्स होते हैं, लेकिन इस कलेक्शन को देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि यंगस्टर्स इसको लेने से पहले सोंचेंगे। इस कलेक्शन के सारे आउटफिट एक नजर में भाने वाले हैं।

एक्टर विजय वर्मा जो खादी इंडिया के शो स्टॉपर रहे, उन्होंने डिजाइनर दिव्या मेहता का ब्लू आउटफिट जिसमें पैंट और ब्लेजर को कैरी किया था। ये आउटफिट दिव्या मेहता का आइकॉनिक कलेक्शन नवारी आर्ट से इंस्पायर है। जिसमें सफेद धागो से पूरे फैब्रिक पर महीन डिजाइन उकेरी गई है। इसमें अब कोई शक नहीं है कि खादी जल्द ही युवाओं के वार्डरोब में अपनी जगह बनाने जा रहा है। लैक्मे फैशन वीक में पेश होने वाले डिजाइनर्स इस बात को साबित कर देते है कि यहां पेश होने वाले कलेक्शन्स फैशन वर्ल्ड की पूरी चाल बदल कर रख देते हैं।

10 मार्च 2023 को लैक्मे फैशन वीक का दूसरा दिन है। आज भी कई फेमस फैशन डिजाइनर्स अपने कलेक्शन पेश करेंगे। जिसमें दीप्ति चुघ, समीर मदन, तिसास्टूडियो, डेम, आकृति द्वारा फ्लर्टेटियस, अबीर एन'नंकी द्वारा लिमेरिक, इतर, तानिया खनिजा, वरुण निधिका, अंतर-अग्नि अपने बेहतरीन कलेक्शन पेश करेंगे।
Comments
English summary
Lakme Fashion Week 2023: Actor Vijay Verma the showstopper for Khadi India
Story first published: Friday, March 10, 2023, 13:03 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2023



Click it and Unblock the Notifications
