Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Lakme Fashion Week 2023 Live Updates: लैक्मे फैशन वीक से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट देखें यहां
लैक्मे फैशन वीक का धमाकेदार आगाज 9 मार्च 2023 को हुआ। मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में हो रहे देश के सबसे बड़े इवेंट्स में नजर आएंगे फैशन और ब्यूटी के बड़े-बड़े दिग्गज। इस कार्यक्रम का आयोजन लैक्मे, RISE Worldwide और फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया (FDCI) द्वारा किया जाता है। फैशन की दुनिया में लैक्मे फैशन वीक इवेंट एक बड़ा नाम बन चुका है। यही वजह है कि साल में दो बार इस इवेंट को ओर्गनाइज किया जाता है।
लैक्मे फैशन वीक 2023 डेट
FDCI X लक्मे फैशन वीक 9 मार्च से 12 मार्च तक 4 दिनों तक चलने वाला है। इसका समापन एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। 12 मार्च, 2023 को मनीष मल्होत्रा के प्रेट कलेक्शन 'डिफ्यूज' की प्रस्तुति देंगे। उम्मीद की जा रही है कि यह इवेंट देश में एक बार फिर नया फैशन ट्रेंड सेट करेगा।

इस इवेंट में नामी और मशहूर डिजाइनर अपने बेहतरीन कलेक्शंस पेश करेंगे। फैशन की दुनिया पर नजर रखने वाले लोगों के लिए ये एक बड़ा मंच है। इस प्लेटफार्म पर नए और उभरते डिजाइनर्स को इस क्षेत्र की लोकप्रिय हस्तियों के साथ काम करने का मौका मिलता है।
इस साल इवेंट में राहुल मिश्रा, पेरो के अनीत अरोड़ा, कल्लोल दत्ता, कृति तुला, रुद्राक्ष द्विवेदी और हिरो, सुधीर राजभर, मसाबा गुप्ता, भाव्या गोयनका जैसे नामी फैशन डिजाइनर हिस्सा लेंगे।
लैक्मे फैशन वीक ऑनलाइन
आप लैक्मे फैशन वीक Jio TV और Voot पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
लैक्मे फैशन वीक 2023 शेड्यूल
FDCI के अध्यक्ष सुनील सेठी ने लैक्मे फैशन वीक 2023 की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि- एफडीसीआई ने भारतीय डिजाइन के लिए एक अनूठी जगह बनाई है और LFW के साथ साझेदारी इसे और भी मजबूत बनाएगी।
यहां देखें लाइव अपडेट
12 मार्च 2023
चौथे और अंतिम दिन फैशन डिजाइनर भूमिका शर्मा का 'डहलिया' कलेक्शन लॉन्च हुआ, जिसके लिए बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रैम्प पर जलवा बिखेरा।

12 मार्च 2023
जियो वर्ल्ड गार्डन तालियों से गूंज उठा था जब फैशन डिजाइनर महिमा महाजन का कलेक्शन सामने आया। इस शो के लिए स्पेशल ऑउटफिट में नजर आयीं नुसरत भरूचा।

11 मार्च 2023
Lakme Fashion Week 2023 में ईशा अमीन के लिए कल्कि कोचलिन बनीं शो स्टॉपर
मुंबई में जारी लैक्मे फैशन वीक में ईशा आमीन ने 60 के दशक के हिप्पी फैशन को फोकस करते हुए अपना कलेक्शन पेश किया। उनके लिए कल्कि शो स्टॉपर बनीं।

11 मार्च 2023
लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं पारंपरिक परिधानों का भी जलवा देखने को मिला। सुष्मिता सेन, डायना पेंटी, तारा सुतरिया, सारा अली खान समेत कई हस्तियां एथनिक परिधानों में नजर आईं।

11 मार्च 2023
Lakm Fashion Week में रहा सितारों का जलवा
लैक्मे फैशन वीक का तीसरा दिन दिग्गज सितारों के नाम रहा। रैंप पर ज़ीनत अमां, डायना पैंटी, सयानी गुप्ता, तारा सुतरिया शो स्टॉपर रहे।

10 मार्च 2023
Lakm Fashion Week में प्रस्तुत हुआ ऋद्धि बंसल और मोहित राज का Itrh
लैक्मे फैशन वीक की रौनक उस वक्त बढ़ गयी जब बॉलीवुड सितारों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। एफडीसीआई के संग पार्टनरशिप में लैक्मे फैशन वीक में ऋद्धि बंसल और मोहित राज ने अपना Itrh कलेक्शन प्रस्तुत किया। इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने रैंप वॉक किया। सोनाक्षी इत्र के "डांसिंग क्वीन" कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर भी रहीं ।


10 मार्च 2023
Lakmé Fashion Week में आकृति ग्रोवर ने लेबल Flirtatious India किया पेश
लैक्मे फैशन वीक इवेंट का परवान धीरे धीरे चढ़ रहा है। इसमें नामी मॉडल्स, मशहूर फैशन डिज़ाइनर के साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी नजर आ रही हैं। लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन सान्या मल्होत्रा आकृति ग्रोवर के लेबल Flirtatious India के लिए शो स्टॉपर बनीं। सान्या ने सैफ्रॉन कलर के बिकनी ब्लाउज़ के साथ साथ कट स्कर्ट और दुपट्टा पेयर किया था। उनकी कॉन्फिडेंट वॉक ने धूम मचा दी।

10 मार्च 2023
Lakmé Fashion Week में Abirr n' Nanki ने पेश किया Limerick
लैक्मे फैशन वीक का दूसरा दिन सितारों से सजा रहा है। रैंप पर उस वक्त चार चांद लग गए जब बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी अपने दिलकश अंदाज में नजर आयीं। अदाकारा शिल्पा शेट्टी FDCI x लैक्मे फैशन वीक में लेबल लिमरिक बाय अबीर और नानकी के लिए शो स्टॉपर रहीं।

10 मार्च 2023
Lakmé Fashion Week में अनविला मिश्रा ने पेश किया डाबू कलेक्शन
फैशन डिजाइनर अनविला मिश्रा ने भारतीय परिधान साड़ी को एक नए रूप में पेश किया। उन्होंने भारतीय पारंपरिक पहनावे को लेटेस्ट फैशन के टच के साथ रैंप पर उतरा। उनके कलेक्शन की हर साड़ी अनस्टिचड रही। उनके मेहमान के तौर पर मंदिरा बेदी, कोंकणा सेन, सोनाली बेंद्रे जैसी मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं।

10 मार्च 2023
Lakmé Fashion Week में Vaishali S ने पेश किया 'Beneath'
लैक्मे सैलून ने FDCI के साथ साझेदारी में लैक्मे फैशन वीक X FDCI के जारी संस्करण के लिए लोकप्रिय डिजाइनर वैशाली एस के सहयोग से शानदार hair and makeup collection- BENEATH लॉन्च किया है।
वैशाली का आउटफिट कलेक्शन लाइन्स भारत के कई गांवों से बेहद सावधानी चुने गए धागों और धागों से तैयार किया गया है।


9 मार्च 2023
लैक्मे फैशन वीक 2023 के पहले दिन INIFD के स्टूडेंट्स द्वारा 'ईस्ट मीट्स वेस्ट' कलेक्शन पेश किया गया जिसमें नेहा धूपिया ने INIFD लॉन्चपैड के लिए शोस्टॉपर बनकर लोगों का ध्यान खींचा। आईएनआईएफडी ने 'ईस्ट मीट्स वेस्ट' की थीम को ध्यान में रखते हुए ही अपने कलेक्शन को क्यूरेट किया। इसके जरिये डिज़ाइनर्स ने पूर्व और पश्चिम की संस्कृतियों के मिलन को दिखते हुए कुछ नया करने की कोशिश की। इस शो के लिए नेहा धूपिया ने सफेद और पेस्टल येलो कलर का ऑउटफिट पहना जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आईं।
9 मार्च 2023
लैक्मे फैशन वीक 2023 में खादी इंडिया
अभिनेत्री रकुल प्रीत और अभिनेता विजय वर्मा ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में खादी इंडिया के लिए रैंप वॉक किया। इसका उद्देश्य खाड़ी की खूबसूरती, उसके एलिगेंस और भव्यता को एक बार फिर लोगों के सामने लाना था। यह शोकेस फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के सहयोग और 09 मार्च 2023 को फैशन गाला के सस्टेनेबल फैशन डे के हिस्से के रूप में पेश किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
