Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रेड आउटफिट में ’रीयल क्वीन’ मलाइका अरोड़ा बनीं शोस्टॉपर
आज है लैक्मे फैशन वीक का चौथा और अंतिम दिन। फैशनिस्टों के लिए खास दिन। कारण उन्हें आज देखने को मिलेंगे उनके पसंदीदा बॉलीवुड ऐक्टर व एक्ट्रेस और पसंदीदा फैशन डिजाइनरों की बेस्ट कलेक्शन। चौथे और अंतिम दिन फैशन डिजाइनर भूमिका शर्मा की 'डहलिया' कलेक्शन लॉन्च हुई, जिसके लिए बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रैम्प पर जलवा बिखेरा। जलवा इतना था कि आज की शोस्टॉपर बनीं मलाइका।
क्वीन हैं मलाइका

मलाइका को देखकर लगता है कि नेचुरल ऐजिंग प्रोसेस उनके लिए थम गया है। 49 की उम्र में 15 की युवती लगती हैं मलाइका। उनके दीवाने असंख्य हैं। आज भी कुछ प्रशंसकों ने उनके लिए ऐसा कमेंट किया, जिसे सुनने के बाद आपको भी मानना पड़ेगा कि उनकी लुक, उनका कॉन्फिडेंस को भी मात नहीं दे सकता। कमेंट थे 'रीयल क्वीन' और 'क्वीन ऑफ रैम्प वॉक'। खैर, हम भी मानते हैं इस उम्र में भी मलाइका ग्रेसफुल, ब्यूटीफुल और कॉन्फिडेंट लगती हैं। क्यों हैं ना मलाइका 'रील क्वीन'। आज फैशन डिजाइनर भूमिका ष्शर्मा के फैशन शो के लिए बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका ने रेड कलर का ऑउटफिट पहना था।
रेड में मलाइका
आज रैम्प पर मलाइका का आउटफिट रेड था, टॉप टू बॉटम। आउटफिट की डिटेलिंग की बात करें तो मलाइका ने रेड कलर का ब्रालेट, शरारा पैंट और केप जैकेट पहनी थी। इस आउटफिट में सबसे सुंदर लग रही थी रेड कलर की ब्रालेट। इसकी डीप नेकलाइन, हैवी एम्ब्रॉयडरी, टाइट फिटिंग मलाइका पर फब रही थी। इस रेड ब्रालेट में मलाइका बस्ट एरिया सुपर सेक्सी लग रहा था। बॉटम में मलाइका ने पहना था हाई वेस्ट की शरारा पैंट। इस टॉप-बॉटम को मलाइका ने केप जैकेट से पेयर किया था। केप जैकेट में पैडेड शोल्डर थे, जो मलाइका की बॉडी लैंग्वेज को और कॉन्फिडेंस दे रहे थे। केप जैकेट की फुल स्लीव्स थी, फ्रंट ओपन था (श्रग की तरह), इसमें स्टोंस लगाए गए थे और गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई थी। जैकेट की लंबाई फ्लोर तक थी।
मेकअप भी था जुदा
रेड आउटफिट के साथ कानों में मलाइका ने पहने थे स्टेटमेंट ईयररिंग्स। हेयर डू काफी सिंपल था, इसमें सेंटर पार्टिंग और बाल खुले थे। आंखों पर बड़ा-बड़ा आईलाइनर लगाया था। इसे विंग्ड शेप में लगाया था। आई शैडो काफी लाइट शेड का लगाया था। लिप कलर ग्लॉसी और न्यूड कलर में था। बढ़ती उम्र में भी मलाइका अरोड़ा हैं टाइमलेस और एवरग्रीन ब्यूटी।



Click it and Unblock the Notifications