Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
अच्छी थी नुसरत भरुचा की ब्रॉलेट, मस्टर्ड कलर का लहंगा-चोली में दिखा जानदार लुक
आज लैक्मे फैशन वीक का चौथा और अंतिम दिन है। आज बॉलीवुड के कई नामचीन ऐक्टर-ऐक्ट्रेस ने रैम्प पर जलवा बिखेरा। ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जलवा रैम्प से खत्म नहीं हो रहा। आखिर वो 49 साल की उम्र में भी युवा मॉडल्स का मात दे रही थीं। यूं ही उन्हें शोस्टॉपर नहीं कहा गया। आज इनकी तो चर्चा हुई, साथ ही अन्य शो की खूब चर्चा हुई। बात कर रहे हैं फैशन डिजाइनर महिमा महाजन के शो की।

महिमा का कलेक्शन
आज दोपहर एक बजे से ही जियो वर्ल्ड गार्डन तालियों से गूंज उठा था। कारण था फैशन डिजाइनर महिमा महाजन की कलेक्शन। महिमा के इस कलेक्शन में थी ताजगी, खूबसूरती, बोल्ड कलर्स, आजादी और बिंदासियत। इस कलेक्शन का नाम था रूजा। डिजिटली भी जितने लोगों ने इसे देखा उन्होंने भी 'वाह!' ही कहा होगा। वाकई थी बहुत खूबसूरत। इस कलेक्शन का स्पेशल आउटफिट पहना बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने।
नुसरत का कॉन्फिडेंस
नुसरत भरूचा की ऐक्टिंग से वाकिफ हैं। आज उनका कॉन्फिडेंस भी रैम्प पर दिखा। इसका कारण आउटफिट और उनकी पर्सनालिटी भी थी। फैशन डिजाइनर महिमा महाजन के लिए नुसरत ने रैम्प वॉक किया। रैम्प पर उनका आउटफिट देखने वाला था। इसमें शामिल था ब्रॉलेट और लहंगा। दोनों का कलर था येलो मस्टर्ड। इस पर मल्टी कलर के बड़े-बड़े फूल और जीयोमैट्रिकल डिजाइन था। इसके ऊपर सीक्वेन वर्क भी था। इस कलेक्शन में ट्रेडिशनल और मॉर्डन फैशन का शानदार ब्लेंड था।
रैम्प पर नुसरत
फैशन डिजाइनर महिमा महाजन के लिए नुसरत भरूचा ने रैम्प वॉक किया। नुसरत ने पहना था ब्रॉलेट के साथ लहंगा और साइड में ली थी चुनरी। ब्रॉलेट और लहंगा था मस्टर्ड कलर का और चुनरी थी पिंक कलर की। दोनों का फैब्रिक शिमरी था, जिस पर फूल व सीक्वेन वर्क उभरकर आ रहा था। मेकअप और एक्ससेरीज की बात करें, तो इस आउटफिट के साथ नुसरत ने हाथों में कुछ नहीं पहना था। सीधे हाथ में लाइट वेट गोल्डन कलर का पतला-सा ब्रेसलेट था। गले में पन्ने की माला थी, जिसकी लंबाई क्लीवेज जितनी थी। ब्रॉलेट की स्वीट हार्ट शेप की नेकलाइन थी। नेकलाइन काफी डीप थी। इसकी फिटिंग चुस्त थी, जो नुसरत पर जच रही थी। नुसरत ने बालों को खुला रखा था। पूरे बाल पीछे थे। कमर में पहना था पन्ने का कमरबंद, जो वेस्टलाइन को उभार रहा था। नुसरत ने लाइट व न्यूड मेकअप करवाया था। कानों में कुछ नहीं पहना था। पन्ने की कमरबंद सबसे अलग थी। पन्ने की सिंगल स्ट्रिंग वाली माला और कमर बंद एक ही जैसे थे। दोनों में सिर्फ स्टोंस थे। नुसरत भरूचा के स्टाइल और आउटफिट में उनका कॉन्फिडेंस दिख रहा था, जिसने उन्हें शोस्टॉपर बना दिया।



Click it and Unblock the Notifications