Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लैक्मे फैशन वीक 2023:सिद्धार्थ बंसल का कलेक्शन और सिराज सक्सेना की सिरेमिक जूलरी जल्द मेन स्ट्रीम ट्रेंड में

लक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई के साथ पार्टनरशिप के साथ आगे बढ़ रहें इस मेगा इवेंट के दूसरे दिन नेक्सा ने "द स्पॉटलाइट" विनर को प्रेजेंट किया। सिद्धार्थ बंसल लैक्मे फैशन वीक में अपना कलेक्शन लोगों के सामने पेश किया। वहीं अंतर-अग्नि ने भी अपना कलेक्शन Disquiet" प्रेजेंट किया। जिसे आप कह सकते हैं इंडिया का अगला फैशन ट्रेंड।

सिद्धार्थ बंसल का कलेक्शन "सेवन हैवन"
सिद्धार्थ बंसल ने अपने कलेक्शन में "सेवन हैवन" एक पॉजिटिव विजुअल एक्सपीरियंस लोगों के सामने रखा। इनका कलेक्शन विविड ह्यूमन सस्टेनबिलिटी को दिखाने की कोशिश करता है। इसे कलर के एक अलग ही स्पेक्ट्रम पर भावनात्मक तरीके से बुना गया है। "सेवन हेवन" की इमेजिनेशन "सेफ प्ले" की मॉनोटनी को तोड़ने के लिए की गई है। सिद्धार्थ बंसल का कलेक्शन 60 और 70 के दशक के मुक्त अभिव्यक्ति को दिखाता है। इसमें उन्होंने डीप हैंड एंब्रॉयडरी स्किल वाले कपड़े, डोपामाइन ब्राइट रंग प्रिंट और पैटर्न का अच्छे से मिक्सअप किया है। इस डिजाइऩ के आउटफिट काफी वाइब्रेंट कलर के हैं, जो आज के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किये गये है। जिस तरह से आज की जैनरेशन को सबकुछ कलरफुल, तेज और चकाचौंध से फुल ऑफ चाहिए है, वो सब कुछ इस कलेक्शन में मौजूद है। जो अगले कुछ ही महीनों मे नजर आने लग जाएगा।

अंतर-अग्नि का कलेक्शन "Disquiet"
अंतर-अग्नि का संग्रह, "Disquiet" फ्री फॉल के एक लम्हे को लेकर तैयार किया गया है। इनका कलेक्शन लाइफ के खालीपन को पीछे धकेलता हुआ सामने पेश होता है। इसमें सूती रेशम, कॉटन, बेम्बर्ग और हाथ से बुने हुए कॉटन के जेन्टल मूवमेंट का यूज किया गया है। वहीं इस कलेक्शन के लिए आर्टिस्ट सिराज सक्सेना ने सिरेमिक जूलरी को एक बार फिर से मेन स्ट्रीम ट्रेंड में लाने का काम किया है।

कलेक्शन लेबल के सिग्नेचर प्लीट्स और ड्रेप्स का यूज अच्छे से किया गया है। डिस्क्वाइट सॉफ्ट और कूल व्हाइट पर जोर देता है, जियोमेट्री डिजाइन ने इसके अट्रैक्शन को और ज्यादा मजबूत कर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
