Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लैक्मे फैशन वीक 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर तारा सुतारिया दुल्हन बनकर रैंप पर उतरीं
लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन अन्नू क्रिएशन अन्नू पाटिल ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया है। वन इनफिनिट ने एफडीसीआई के साथ पार्टनरशिप में लक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया को अपना शो स्टॉपर चुना, तारा सुतारिया, अन्नु क्रिएशन के ब्राइडल कलेक्शन के साथ उतरीं। तारा ब्राइडल ड्रेस में दुल्हन की तरह ही खूबसूरत और शानदार नजर आ रहीं थीं। उनके रैंप वॉक ने लोगों के दिलों को तेजी से धड़का दिया। तारा सुतानिया ने अन्नु क्रिएशन के इस कलेक्शन को फैशन वीक में दुनिया के सामने खूबसूरत अंदाज में लेकर आईं।

तारा सुतारिया इस कलेक्शन को लेकर रैंप पर उतरी थीं। तारा ब्राइडल वियर में काफी गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उनका रैंप वॉक भी काफी अच्छा रहा। रैंप वॉक में वो पूरे आत्मविश्वास के साथ लबरेज़ थीं। तारा सुतारिया के रैंप पर आने के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। अन्नू पाटिल के एथनिक ब्राइडल कलेक्शन जो काफी ज्यादा सूदिंग है और आने वाले वक्त में इस कलेक्शन के ब्राइडल लंहगे मार्केट में काफी ट्रेंड करने वाले हैं। क्योंकि इस कलेक्शन में जो रंग यूज किया गया है वो हर लड़की जो दुल्हन बनने वाली हैं, उसका पंसदीदा रंग हैं, चमकीला और चटख रंग। इसके साथ ही पेस्टल कलर भी इस कलेक्शन में ब्राइडल वियर के लिए यूज किया गया है। तारा सुतारिया ने पेस्टल पर्पल कलर का लंहगा कैरी किया था। इसके साथ ही फुल मेकअप जैसा की एक लड़की दुल्हन बनने पर करती है, किया था, इसके साथ ही ब्राइडल जूलरी भी तारा ने कैरी की थी, जो उन पर काफी सुंदर लग रही थी। तारा का पूरा लुक शानदार था।

ब्राइट कलरे से लेकर पेस्टल कलर्स के साथ अन्नू क्रिएशन का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा है, जो इस कलेक्शन की जान बने हुए हैं। उभऱी औऱ महीन कढ़ाई पूरे आउटफिट में उकेरी गई हैं। जो खूबसूरत लाइन्स और शिल्प का बेजोड़ कला का प्रतीक है।
अन्नु क्रिएशन लेबल अन्नु पटेल का है, जो एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं, जो गुजरात से ताल्लुक रखती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
