Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Lakme Fashion Week 2023: जीनत अमान हैं एवरग्रीन, 71 साल में किया रैम्प वॉक

लैक्मे फैशन वीक का तीसरा दिन बहुत शानदार और यादगार रहेगा। ऐसा सिर्फ हम नहीं जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई में मौजूद हर व्यक्ति का मानना है। कारण उम्र से ओल्ड और कॉन्फिडेंस से यंग जीनत अमान की रैंप पर कैट वॉक रही। टाइमलेस और एवरग्रीन ओवर ब्यूटीफुल ऐक्ट्रेस जीनत अमान ने रैंप पर कैट वॉक की, वैसे ही मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर जीनत अमान की ताजातरीन फोटोज व वीडियोज ट्र्रेंड में आ गईं। जीनत अमान की आज की लुक्स लोगों को कितनी अच्छी लगी, यह तो सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन को पढ़कर मालूम चलता है।

जीनत का जलवा
रैंप वॉक की लाइव वीडियोज में साफ दिख रहा जीनत अमान ने अपनी उम्र को छिपाया नहीं है, बल्कि ग्रेसफुली स्वीकार किया है। चलने, लुक और बॉडी लैंग्वेज से जीनत का आत्मविश्वास झलक रहा था। जब जीनत ने कैमारे के सामने स्टाइल से पोज दिया, उस समय उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। सोचिए, जो उन्हें फेस टू फेस लाइव देख रहे होंगे उनके यकीनन रोंगटे खड़े हो गए होंगे। वाकई 71 की उम्र में उन्होंने खुद को इतना अच्छज्ञ मेंटेन किया है कि वो इंडियन पहने या वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न, तीनों में ग्रेसफुल, एलिगेंट और रॉयल लगती हैं। आज दोपहर की उन्हें शोस्टॉपर कहना गलत नहीं होगा।

कैसा था आउटफिट
लैक्मे फैशन वीक 2023 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर जीनत अमान की रैंप वॉक की वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें दिख रहा है कि जीनत ने रेड और ब्लैक कलर का एब्सट्रैक प्रिंट का ब्लेजर पहना है। इसके साथ ब्लैक पैंट पहनी है। अपने आउटफिट की लुक्स को बढ़ाने के लिए सिर पर रखा है ब्लैक सनग्लास। सबसे अच्छी बात है कि यह ब्लैक सनग्लास उनके ग्रे बालों पर फब रहे हैं। कोट के नीचे पहनी ब्लैक शर्ट के कॉलर बड़े और रेड कलर के थे। बता दें कि ऐक्ट्रेस जीनत अमान रैंप पर जलवा बिखेरा फैशन डिजाइन शाहीन मन्नान के डिजाइन आउटफिट में। बकौल जीनत के अनुसार उन्हें फैशन डिजाइनर शाहीन का काम बहुत पसंद है।

मॉडल से शुरुआत
बता दें कि ऐक्ट्रेस जीनत अमान ने मॉडल से करियर शुरू किया। उन्हें नाम-शौहरत फेमिना मिस एंड मिस एशिया पैस्फिक इंटरनेशनल, 1970 में जीतने पर मिला। उस समय जीनत सिर्फ 19 साल की थी। उसी साल जीनत ने बॉलीवुड का सफर शुरू किया। उन्होंने फिल्म द ईवल विद इन, हलचल की, लेकिन नाम कमाया फिल्म हरे राम, हरे कृष्ण से। फिल्म यादों की बारात, हम किसी से कम नहीं, सत्यम शिवम सुंदरम और डॉन में जीनत की बेहतरीन अदाकरी की चर्चा आज भी होती है। साल 2019 में जीनत से फिल्म पानीपत में ऐक्ट्रेस कृति सेनन और ऐक्टर अर्जुन कपूर के साथ काम किया। जल्द जीनत अमान ओटीटी प्लैटफार्म पर वेब शो शोस्टॉपर से डेब्यू करेंगी। हाल ही में ऐक्ट्रेस जीनत अमान ने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे उम्र छिपाना पसंद नहीं, बल्कि उम्र को ग्रेसफुली दिखाना पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
