Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Lakme Fashion Week: लैक्मे फैशन वीक में दिखा मलाइका अरोड़ा का ब्राइडल लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक 2021 के रैंप पर सबको हैरान कर दिया। मलाइका अरोड़ा ने अपने खूबसूरत लुक से रैंप वॉक पर धमाल मचा दिया है। मलाइका अरोड़ा डिजाइनर अन्नू की शो स्टॉपर बनी है। रेड कलर के लहंगे में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लैक्मे फैशन वीक में कई मॉडल और एक्ट्रेस ने वॉक किया है लेकिन मलाइका ने अपने अंदाज से सबको पीछे छोड़ दिया है। स्टनिंग मलाइका अरोड़ा रेड लहंगे बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। रेड लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट स्टोन ज्वैलरी कैरी की हैं।

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के इस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा डीप नेक ब्लाउज और हैवी लंहगे में काफी कॉन्फिडेंट लग रही हैं। रेड कलर के लहंगे पर गोल्डन और सिल्वर कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है। लहंगे पर छोटी छोटी व्हाइट मोतियों से बारीक काम किया गया है। मलाइका ने लहंगे के साथ मैचिंग कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

मलाइका अरोड़ा के मेकअप की बात करें तो मलाइका अरोड़ा ने लहंगे के साथ हैवी मांग टीका और हैवी चौकर कैरी किया हुआ है। बिना ईयरिंग्स के भी बेहद खूबसूरत लग रही है। मलाइका के मेकअप की बात करें तो फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बना हुआ है। उन्होंने गोल्डन और ब्राउन आई मेकअप किया है। उनका खूबसूरत आई मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। मलाइका ने पिंक ब्लशर लगाया हुआ है। पिंक शेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लहंगे लुक को आप अपनी शादी में भी कैरी कर सकती हैं।




Click it and Unblock the Notifications











