Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
तेलंगाना की मानसा वाराणसी बनी फेमिना मिस इंडिया 2020, देखें फोटो
फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले मुंबई में बुधवार को आयोजन किया गया है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट फैमिना मिस इंडिया 2020 की विजेता मानसा वारणासी रही हैं। इस इवेंट में वाणी कपूर, चित्रागंदा सिंह, नेहा धूपिया, पुलिकित सम्राट और अपारशक्ति खुराना शामिल हुए थे। मान्या सिंह फेमिना मिंस इंडिया 2020 की रनर अप रही हैं। मनिका श्योकंद फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया चुनी गईं। कोरोना वायरस की वजह से इस साल मिस इंडिया का आयोजन ऑनलाइन किया गया है। फेमिना मिंस इंडिया 2020 को अपारशक्ति ने होस्ट किया जबकि नेहा धूपिया इस इवेंट की ऑफिशियल पेजेंट रही हैं। मिस इंडिया क्राउन को शोभा श्रृंगार ज्वेलर्स ने डिजाइन किया है।

मिस इंडिया मानसा वारणासी ने फाइनल राउंड के लिए डार्क ब्लू कलर का सीक्वेंस ड्रेस पहनी हुई थी। उनका ये आउटफिट भावना राव ने डिजाइन किया हैं। भावना राव ऑफिशियल फेमिना मिंड इंडिया 2020 की डिजाइनर हैं। फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को भरत गुप्ता ने स्टाइल किया है। वहीं सभी कंटेस्टेंट का मेकअप Bianca Louzado ने किया है।

मिस इंडिया मानसा वारणासी
तेलंगाना की 23 साल की मानसा ने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया है। मिंस इंडिया 2020 मानसा ने अपनी स्कूलिंग ग्लोबल इंडियन से पूरी की है। वसवी कॉलेज से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई से पूरी की है। वह सर्टिफिकेशन इंजीनियर के रूप में काम करती है। मिस इंडिया 2020 के फाइनल राउंड के दौरान उन्होंनें डार्क कलर का बॉडी हगिंग गाउन पहना हुआ हैं। डीप नेकलाइन गाउन में मानसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मानसा के मेकअप की बात करें तो ब्राउन स्मोकि आई मेकअप और लाइट शेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। मानसा वारणासी मिस वर्ल्ड 2020 में इंडिया को प्रतिनिधित्व करेंगी।
फर्स्ट रनअप मान्या सिंह लुक
फेमिना मिस इंडिया 2020 रनअप मान्या सिंह उत्तरप्रेदश की मिंस इंडिया 2020 है। इस ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने लाइट पिंक ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ हैं। बता दें कि मान्या सिंह का मिस इंडिया सफर इतना आसान नहीं था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे रिक्शा चालक की बेटी मिस इंडिया के स्टेज तक पहुंच सकती है। कॉल सेंटर में काम करके उन्होंने अपनी पढ़ाई की है।



Click it and Unblock the Notifications