Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
New York Fashion Week: प्रबल गुरुंग के शो में सिंदूर लगाकर रैंप पर नजर आई मॉडल्स, देंखे वायरल तस्वीरें

फैशन डिजाइनर्स अक्सर फैशन वीक में अपने सबसे क्रिएटिव और कंट्रोवर्सियल डिजाइन्स को ही रनवे पर उतारते हैं। फिर चाहे वो पेरिस का फैशन वी हो या फिर न्यूयॉर्क का फैशन वीक हो। लेकिन हाल ही में अमेरिका में आयोजित 'न्यूयॉर्क फैशन वीक' में नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने अपने शो 'फॉल विंटर 2023 कलेक्शन' में मॉडल्स को कुछ अलग अंदाज में ही रनवे पर भेजा। इस फैशन वीक में डिजाइनर अपने आउटफिट्स के साथ अपनी हिंदू जड़ों को भी लोगों के सामने रखना चाहते थे। जिसे उन्होने बखूबी रनवे पर अपनी मॉडल्स के जरिए दिखाया। रनवे पर डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने मॉडल्स को सिंदूर लगाने और इसे एक क्वीन की तरह लोगों को दिखाने के लिए कहा। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैशन वीक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने अपना यह कलेक्शन अपनी मातृभूमि नेपाल को समर्पित किया है। गुरुंग ने कहा कि , "यह कलेक्शन रहस्यमय, रोमांचक और आध्यात्मिक मार्ग के बारे में है।"
डिजाइनर की मॉडलों ने पारंपरिक लाल रंग के सिंदूर के साथ केसरिया से बरगंडी और डस्टी पिंक से लेकर सफेद और यहां तक कि काले रंग का भी सिंदूर अपनी मांग में भर कर रनवे पर रैंप वॉक किया। इन सभी मॉडल्स का सिंदूर उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहा था।
इन मॉडल्स के लिए भले ही ये सिंदूर एक कॉस्मेटिक पाउडर हो सकता है। लेकिन हिंदू धर्म में महिलाओं के बीच की मांग में शादी के समय पति के द्वारा भरा जाने वाला सिंदूर महिला के शादीशुदा होने की पहचान बन जाती है। जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है।
अपने डिजाइनों के माध्यम से, डिजाइनर ने "अनिच्य" की बौद्ध अवधारणा का भी पता लगाया, जिसका अर्थ है अस्थिरता। बटरफ्लाई मोटिफ्स, ऊनी जैकेट और अलग-अलग रंग के सिंदूर को रनवे पर लोगों के सामने दिखाने से पहले गुरुंग अपनी मातृभूमि, नेपाल के बारे में सोच रहे थे। जहां वो कोरोना काल के बाद से नहीं जा पाएं हैं।
डिजाइनर ने एसोसिएटेड प्रेस को बैकस्टेज इंटरव्यू में बताया कि "नेपाल में, हम हर समय इसके बारे में बात करते हैं, क्या मौजूद है और यह कितनी जल्दी जा सकता है, और वहां वास्तव में एक आशावाद है, विशेष रूप से इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान।"
गुरुंग ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एक "जादुई, रहस्य यात्रा। एक आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा" थी जो रात में नेपाल में घर वापस ले ली गई थी।



Click it and Unblock the Notifications
