Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
फैशन वीक के आखिरी दिन शो स्टॉपर के रूप में पूजा, लारा और हिना का कुछ ऐसा था लुक
लक्मे फैशन वीक की शानदार शुरूआत की तरह उसका अंतिम दिन भी बेहद धमाकेदार रहा। इस बार लक्मे फैशन वीक का आयोजन एफडीसीआई के साथ मिलकर किया गया। साथ ही कोरोना महामारी के कारण इस फैशन वीक को हाफ फिजिकल और हाफ-डिजिटल फैशन वीक के रूप में पेश किया गया।

फैशन वीक के अंतिम दिन में 5 अलग-अलग डिजाइनरों ने मुंबई में लाइव इवेंट में अपने लेटेस्ट कलेक्शन को दुनिया के सामने पेश किया। इस अवसर पर कई सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स के रूप में नजर जाए, जिन्होंने रनवे पर डिजाइनरों के लेटेस्ट कलेक्शन को उतारा। तो चलिए आज हम आपको उन शोस्टॉपर आउटफिट में बारे में करीब से बता रहे हैं-

लारा दत्ता
रनवे पर नजर आने वाली पहली हस्ती पूर्व मिस यूनिवर्स थीं। लारा ने एक सुंदर सफेद सूती साड़ी में एक डिजाइनर के लिए रनवे पर वॉक किया, इस साड़ी येलो ट्रेडिशनल प्रिंट उसे और भी खूबसूरत बना रहे थे। पारंपरिक प्रिंटों के साथ नीले, नारंगी और सफेद रंग ने क्लासिक लुक में एक मॉडर्न टच एड किया। इसके साथ लारा ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और रिंग्स के रूप में हेवी ज्वैलरी लुक को कैरी किया, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।

पूजा हेगड़े
लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने एक सुंदर सफेद लहंगे में डिजाइनर वरुण चक्किलम के लिए रनवे पर वॉक किया, इस लहंगे में ब्लू बोटेनिकल प्रिंट्स थे। उनके इस आउटफिट में हैवी एंब्रायडरी वर्क था और उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया। वहीं लहंगे की चुनरी को पूजा ने एक अलग तरह से कैरी किया। पूजा ने पीछे से एक केप-शैली में अपने दुपट्टे को स्टाइल किया। पूजा का मेकअप भी ऑन था। पूजा में अपने हेयर्स को मैसी वेव्स लुक में स्टाइल किया, जिसे हाफ अप एंड डाउन लुक दिया गया था।

हिना खान
हिना खान एक इंडिगो-वेलवेट लहंगे में नजर आईं, जिसमें उन्हें देखकर हर किसी की सांसे रूक गईं। हिना के ग्लैमरस आउटफिट में हर तरफ हैवी गोल्ड एंब्रायडरी वर्क किया गया था और उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर था। लहंगे के हेम पर भी हैवी गोल्ड और कलरफुल फ्लोरल वर्क किया गया था। हिना ने इस लहंगे के साथ बंदिनी प्रिंट स्टाइल एक मैचिंग ब्लू दुपट्टे को वन शोल्डर पर कैरी किया। हिना के हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया गया था। वहीं एसेसरीज में नोज़ रिंग उनके स्टाइल को और भी ज्यादा एन्हॉन्स कर रही थी।

दिव्या खोसला
इस बार म्यूजिकल सेंसेशन दिव्या खोसला कुमार भी रनवे पर नजर आईं और वह म्यूटेड येलो कलर के लहंगे में बेहतरीन लग रही थीं। लहंगे में हैवी बीड्स वर्क किया गया था और एक स्कैलप्ड हेम लुक दिया गया था। वहीं ब्लाउज में गोल्ड एंब्रायडिड वर्क और बीड्स उसे एक हैवी लुक दे रहे थे। दिव्या ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया। वहीं मेकअप में उन्होंने रेड लिप्स के साथ ब्राइट पिंक आईशैडो से लुक को कंप्लीट किया। तो आपको किस डिवा का लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications