Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
डिजाइनर रेनू टंडन ने पेश किया खूबसूरत मॉडर्न ब्राइडल कलेक्शन
फैशन शो ICW 2020 में डिजाइनर रेनू टंडन ने अपने अपने कलेक्शन पेश किए है। इस कलेक्शन में ट्रेडिशनल ब्राइडल ड्रेस देखने को मिली है। रेनू टंडन का हैवी ब्राइडल कलेक्शन देखने को मिला है। रेनू टंडन के कलेक्शन का नाम सुर्ख Surkh था। इसमें उन्होंने कंटेम्परेरी इंडियन ब्राइडस की हैवी लुक झलक पेश किया था। शरारा और लहंगे के साथ उन्होंने ड्रेस में मोति का वर्क किया हुआ था।

मॉडल ने हैवी ड्रैस के साथ हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। आप भी इस कलेक्शन से आइडियाज ले सकती हैं। वेडिंग सीजन आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने लिए लहंगा लेना चाहती है तो आपके लिए रेनू टंडन का ये कलेक्शन बहुत ही खास है। रेनू टंडन ने अपने ब्राइडल लंहगे में मॉडर्न लुक दिया है। चलिए देखतें है रेनू टंडन का हैवी कलेक्शन।

रेड साड़ी ब्राइडल के लिए
रेड कलर इंडियन वेडिंग सबसे ज्यादा यूज किया किया जाता है। दुल्हन को भी रेड कलर बहुत पसंद होता है। हर दुल्हन के पास एक रेड साड़ी जरुर होती हैं। शादी के बाद पहले करवा चौथ या फिर किसी भी फंक्शन के लिए आप रेनू टंडन की इस रेड साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इस रेड साड़ी पर गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई हैं। कॉपर का बॉर्डर साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। मॉडल ने साड़ी के साथ स्लीव वाला ब्लाउज पहना हुआ हैं। ब्लाउज पर भी गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई है।

पिंक कलर का लहंगा
शादी में दुल्हन रेड कलर के अलावा पिंक कलर का लहंगा भी पहन सकती हैं। पिंक कलर के लहंगे पर गोटा वर्क किया हुआ है। प्लेन पिंक लहंगा पर सिल्वर और गोल्डन गोटा का वर्क किया हुआ है। जो कि बहुत ही सुंदर लग रहा हैं। मॉडल ने लहंगे के साथ रेड दुपट्टा कैरी किया हुआ हैं। अगर आप अपनी शादी में लाइट लहंगा पहनना चाहती है तो आपके लिए ये लहंगा बेस्ट साबित हो सकता है।

रेड जरी वाला लहंगा
शादी के लड़किया अक्सर हैवी वर्क वाला लहंगा पसंद करती हैं। अगर आप भी हैवी वर्क वाला लहंगा चाहती है तो आप इस जरी वाले लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। इस लहंगे पर व्हाइट मोती और जरी से वर्क किया हुआ हैं। लहंगे पर गोल्डन बॉर्डर का वर्क किया हुआ है। मॉडल ने हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ लहंगा पहना हुआ है। नेट के दुपट्टे और हैवी ज्वैलरी में मॉडल काफी खूबसूरत लग रही हैं।

पिंक शरारा और जैकेट लहंगा
शादी में दुल्हन की बहन और दोस्त अपने कपड़ो को लेकर काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में आप अपनी दोस्त की शादी में पिंक शरारा और जैकेट लहंगा कैरी कर सकती हैं। रेनू टंडन के इस कलेक्शन की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत पिंक कलर में शरारा और जैकेट लहंगे पेश किया है। एक मॉडल ने फुल स्लीव हाई नेक लॉन्ग जैकेट लहंगा कैरी किया हुआ है। जैकेट पर गोल्डन कलर का वर्क कया हुआ है। जैकेट लहंगा पर गोल्डन कलर का बॉर्डर वर्क किया हुआ है। शरारा की बात करें तो पिंक कलर और गोल्डर वर्क वाला शरारा बहुत ही सुंदर लग रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











