Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मनीष मल्होत्रा के नूरानियत कलेक्शन में बेहद एलीगेंट नजर आ रही हैं सारा अली खान
जब से महामारी आई है, दुनिया काफी बदल चुकी है। हर कोई इस न्यू नार्मल को अपनाने के प्रोसेस में हैं, बदलते दौर में फैशन की दुनिया में भी काफी बदलाव हुए हैं। अब फैशन अधिक टिकाऊ हो गया है और न्यूट्रल वार्डरोब एक बिग हिट बन चुका है। लेकिन इस दौर में भी डिजाइनर्स अपनी क्रिएटिविटी को एक नया रूप देने की कोशिश में जुटे हैं और फैशन फिल्म्स के जरिए अपने न्यू कलेक्शन पेश कर रहे हैं। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में फैशन शो आयोजित करना थोड़ा मुश्किल है।

बॉलीवुड के टॉप डिजाइनर्स में से एक मनीष मल्होत्रा ने भी हाल ही में एक फैशन फिल्म के जरिए नूरानियात नामक अपने लेटेस्ट कलेक्शन को पेश किया, जिसे जयपुर में शूट किया गया था। डिजाइनर के इस कलेक्शन को इस रूप में परिचित करवाया-एक नई रचना जो इसके विषम तत्वों में संतुलित है। जहां सब कुछ मौजूद है।

2021 के इस नए कलेक्शन के लिए, डिजाइनर न्यू वर्ल्ड से प्रभावित नजर आए। इस फैशन फिल्म के माध्यम से जहां सारा अली खान ने मूस और शोस्टॉपर की भूमिका निभाई, वहीं मनीष मल्होत्रा ने अपने जीवन के सबसे प्रतीक्षित दिन यानी वेडिंग डे के लिए सभी होने वाली दुल्हनों के लिए

फैशन के कुछ नए गोल्स सेट किए।
इस फैशन फिल्म में, सारा लगभग 10 अलग-अलग ब्राइडल आउटफिट्स में नजर आईं और हर आउटफिट में उनका लुक बेदह खास व ग्लैमरस था। उनके इस आउटफिट्स में पिंक से लेकर बरगंडी, ब्लैक, सिल्वर और अन्य कई कलर्स आदि शामिल थे। इन सभी आउटफिट्स की खासियत यह थी कि इन ब्राइडल आउटफिट्स में ग्लिटर लुक को कहीं ना कहीं शामिल किया गया था। जिसके कारण सारा अली खान का हर लुक बेहद खास और स्टाइलिश नजर आ रहा था।
वहीं मेकअप फ्रंट में सारा ने कोहल आईज, पिंक लिप्स और लाइट ब्लश के साथ अपने लुक को एकदम फ्रेश व वाइब्रेंट रखा। उनका मेकअप उनके ब्राइडल ग्लो को कंप्लीट करने और ग्लैमरस आउटफिट्स में उनके लुक को उभारने के लिए एकदम परफेक्ट है।

मनीष मल्होत्रा के इस न्यू कलेक्शन लहंगे में ग्लैमरस सारा अली खान के लुक पर आपके क्या विचार हैं? नीचे टिप्पणी करें और हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
