Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Mijwan 2018: EX रणबीर कपूर के हाथ थामें हुए दीपिका पादुकोण ने किया रैम्प वॉक

एक्स लवर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों ने मिजवान फैशन शो 2018 के लिए बतौर शो स्टॉपर बनकर रैम्प वॉक की। दोनों ही एक्टर शबाना आजमी के एनजीओ मिजवान सोसायटी को प्रमोट करने के लिए रैम्पवॉक पर साथ नजर आए।

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस शो के लिए खासतौर पर आउटफिट्स तैयार किए थे। रणबीर और दीपिका दोनों ही मनीष मल्होत्रा के मिजवान समर 2018 कलेक्शन के आउटफिट पर काफी जंच रहे थे। शो में आई ऑडियंस ने भी दोनों की कैमिस्ट्री को खूब एंजॉय किया।

हैवी एम्बॉइडरी लहंगे में नजर आई दीपिका
फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए दीपिका-रणबीर रैंप पर उतरें। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर का लहंगा वियर किया था, जिसपर हैवी चिकनकारी एम्बॉइडरी की हुई थी। लहंगे के साथ उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे। सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमम मेकअप दीपिका के लुक को पूरा करते हुए पोनीटेल बनाया था।

शेरवानी में नजर आए
वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक और क्रीम कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का काम किए हुए शेरवानी में नजर आए। शो में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली।

रणबीर ने कही दिल की बात..
मिजवान फैशन शो 2018 में इस जोड़ी की रैंप वॉक के दौरान रणबीर कपूर ने एक स्पीच में कहा "मेरी मां हमेशा कहती हैं कि एक मर्द उतना ही अच्छा है जितना वह महिलाओं की इज्जत करता है। एक पुरुष उतना ही अच्छा है जितना वह अपनी पत्नी,बहन, बेटी और मां को वो बनने का मौका देता जो वे बनना चाहती हैं। मैं ईमानदारी से वैसा ही बनने की कोशिश कर रहा हूं।'

पिछले आठ सालों से होता आ रहा है फैशन शो..
मिजवान फैशन शो पिछले आठ सालों से मिजवानवेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मशहूर उर्दू कवि और लेखक कैफी आजमी ने 1993 में इस वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना की थी। यह गांव में रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करता है। फिलहाल कैफी आजमी की बेटी और एक्टर शबाना आजमी इस एनजीओं की देखरेख करती है।

3 साल पहले दिखे थे साथ..
फैशन शो में शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मौनी रॉय, नीतू कपूर, डेजी शाह, पुलकित सम्राट और यामी गौतम भी शामिल हुए। इस फैशन शो से 3 साल पहले रणबीर-दीपिका तमाशा मूवी में एक साथ दिखे थे।



Click it and Unblock the Notifications