Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
स्टाइल टिप्स: बारिश की वजह से इस दुर्गा पूजा पर न बिगड़ने दे अपना स्टाइल
इस साल हर बंगाली परिवार को यही डर सता रहा होगा कि कहीं इस बार मॉनसून के दौरान दुर्गा पूजा में उनके कपड़े ना भीग जाएं और इस त्योहार का उनका सारा मज़ा ना किरकिरा हो जाएग। मॉनसून में कोई त्योहार पड़ना वाकई में चिंता का कारण है।
बंगाली पौराणिक कथाओं में दुर्गा पूजा के आगमन और प्रस्थान का सुझाव दिया गया है। कहा जाता है कि त्योहार के दौरान मौसम का मिज़ाज़ मां दुर्गा के वाहन पर निर्भर करता है जो इस त्योहारी सीज़न में उन्हें धरती पर लेकर आता है।
मां दुर्गा के कई वाहन हैं जैसे नाव, हाथी, घोड़ा और पालकी आदि। मां दुर्गा के प्रत्येक वाहन का एक अलग महत्व है।

इस बार मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आ रहीं हैं और कहा जा रहा है कि इस बार दुर्गा उत्सव पर बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अगर आप हाल ही के मौसम को देखें और इन पौराणिक बातों पर विश्वास करें तो इस बार दुर्गा पूजा के पंडाल बारिश से भीगने की पूरी संभावना है। अगर आप इन सब बातों पर विश्वास नहीं करते तो हो सकता है कि ये दुर्गा पूजा आपके मज़े को किरकिरा कर दे।
आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बारिश के मौसम में भी दुर्गा पूजा के दौरान अपने स्टाइल को बरकारार रख सकते हैं।

कूलोट्स और कैपरीज़ पहनें
अगर आप भारतीय के साथ-साथ वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो आप 3-4 लैंथ की कोई ड्रेस पहन सकती हैं। कूलोट्स और कैप्रीज़ और 3-4 लैंथ वानी लैगिंग इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती हैं।
जबकि बारिश के दौरान आपकी फुल लैथ का ट्राउज़र आपके कपड़ों को खराब कर सकता है। पंडाल में वैसे भी बारिश का पानी भर जाता है और ऐसे में आपके कपड़े खराब हो सकते हैं। तो अगर आप पंडाल में अपने स्टाइल और मज़े को खराब नहीं करना चाहते हैं तो 3-4 लैंथ की कोई ड्रेस पहनें।

चमकीले रंग पहनें
मॉनसून के मौसम में आपको चमकीले रंग ही पहनने चाहिए और त्योहार के मौके पर तो वैसे ही चमकीले कपड़ों को शुभ माना जाता है। इस त्योहारी सीज़न में अपने पास ब्राइट कलर्स का कलेक्शन जरूर रखें। ये ना केवल उत्सव पर बेहतर लगेंगें बल्कि मौसम के अनुकूल भी रहेंगें।
वहीं पंडाल से बाहर आने पर हल्के रंग के कपड़ों पर कीचड़ के दाग लग सकते हैं।

घेरदार कपड़े ना पहनें
आजकल फैशन में फ्लेयर्स वाले कपड़े भी खूब चल रहे हैं। इस मॉनसून में पंडाल में लॉन्ग स्कर्ट और प्लाज़ो तो बिलकुल ना पहनें। बारिश से पहले और बारिश के बाद पानी और कीचड़ से आपके कपड़े खराब हो सकते हैं इसलिए घेरदार ड्रेस पहनकर तो पंडाल में बिलकुल ना जाएं।

पंडाल में साड़ी ना पहनें
दुर्गा पूजा के दौरान साड़ी सबसे बढिया रहती है लेकिन अगर आप इसको सही तरह से नहीं संभाल पाते हैं तो ही आप साड़ी पहनें वरना नहीं। अगर त्योहार के दौरान बारिश का मौसम लग रहा है तो हो सकता है सड़कें पानी से भर जाएं। ऐसे में आपको साड़ी से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए।
सूती या कोई भारी साड़ी पहनना आपके लिए मुश्किल हो सकता है और आप गिर भी सकती हैं। अगर आपके पास और कोई विकल्प नहीं है तो आप कोई हल्की सी साड़ी पहनकर पंडाल में जाएं जिसमें आपको ज्यादा मुसीबत भी ना लगे।
अगर आप पंडाल में एक ही जगह रहने वाली हैं और ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी है तो आपके लिए साड़ी से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है।

गहरे रंग की छतरी लें
वैसे तो कपड़ों से छतरी का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन आप स्टाइलिश दिखने के निए अपने कपड़ों से मैचिंग की छतरी भी ले सकती हैं। मॉनसून के दौरान आपको अपने साथ छतरी जरूर रखनी चाहिए। अगर अचानक से बारिश आ जाती है तो आप पंडाल से आने या जाने के लिए इस छतरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लैदर के जूते और बैग ना रखें
लैदर पर पानी पड़ते ही वो खराब हो जाते हैं इसलिए मॉनसून के दौरान लैदर के बैग ओर जूतों से दूर ही रहें। अगर पंडाल जाते समय बारिश आ गई तो आपके लैदर का बैग और जूते खराब हो जाएंगें। बैग को फिर भी छतरी में छिपा सकते हैं लेकिन जूतों को कैसे बचाएंगीं।
इसके अलावा आप किसी और मटीरियल के जूते और बैग ले सकती हैं। भीगने पर कपड़े का बैग भी खराब हो जाता है इसलिए पॉलीथिन के बैग लें।

फ्लिप फ्लॉप ना पहनें
मॉनसून के लिए फ्लिप फ्लॉप सबसे बेकार ऑप्शन है। बारिश के दौरान सड़कों में पानी भर जाता है और ऐसे में फ्लिप फ्लॉप में सड़क पर चलना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। बारिश के बाद पंडाल में फ्लिप फ्लॉप पहनकर जाना आपके कपड़ों को खराब कर सकता है।
ऐसे जूते पहनें जो पूरी तरह से कवर हों और आपके कपड़ों को भी मिट्टी से दूर रखें। जाहिर सी बात है कि आपको अपने कपड़ों पर कीचड़ के निशान तो अच्छे नहीं लगेंगें इसलिए मॉनसून में फ्लिप फ्लॉप पहनने की गलती ना करें।
इन टिप्स को अपनाकर इस मॉनसून में भी आप पूरी तरह से दुर्गा पूजा का मज़ा ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
