Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
2022 Worst Outfits: सारा अली खान से मलाइका अरोड़ा तक, फैंस ने इन लुक्स को किया नापसंद

साल 2022 में बॉलीवुड ने हमारे सामने कई नए फैशन ट्रेंड्स रखे गए। बॉलीवुड में फैशन के लिए ये साल काफी मिला जुला रहा। कई फैशन ब्रैंड्स ने इस साल हमारे सामने इतने अजीबो-गरीब फैशन रखें, जिन्हें देखने के बाद हम उन फैशन्स को दोबारा देखना ही नहीं चाहते हैं। कुछ फैशन ने जहां लोगों का दिल छू लिया है। तो वहीं कुछ फैशन फैंस के लिए किसी डिजास्टर से कम नहीं थे। भले ही उन एक्टर एक्ट्रेस के लिए वो कोई यूनिक फैशन रहा हो, लेकिन दूसरों के लिए वो किसी डिजास्टर से कम नहीं है। साल 2022 खत्म होने वाला है। नए साल में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल के सबसे खराब फैशन आउटफिट्स क्या रहे। जिन्हे कई लोग साल 2023 में देखना ही नहीं चाहते हैं।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने लुक्स को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में FIFA वर्ल्ड कप के फिनाले में Louis Vuitton की ग्लोबल ब्रैंड एंबैसडर बनने के बाद दीपिका पादुकोण का एक लेटेस्ट लुक सामने आया। जिसमें उन्हें काफी अजीब आउटफिट में देखा गया है। लेकिन एक स्पोर्ट्स इवेंट के मुताबिक ये आउटफिट उनके ऊपर बिल्कुल भी फिट नहीं हो रहा था। इस आउटफिट को देख हर कोई हर कोई कंफ्यूज हो गया। उनके इस आउटफिट में एक ब्लैक प्लीटेड मिडी स्कर्ट, व्हाइट शर्ट, पैचवर्क वाली लेदर जैकेट, और पता नहीं क्या-क्या था।

दिशा पाटनी
इस साल दिशा पाटनी अपने लुक्स के लिए काफी ट्रोल हुई। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो कई तरह के अजीबो-करीब आउटफिट्स में नजर आई। खुद को सबसे अलग दिखाने के चक्कर में दिशा ने अपने लुक के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए। जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए। अब दिशा का यही लुक ले लीजिए। जिसमें उन्होने पिंक कलर के ब्रालेट के साथ अजीब तरह का नेट स्कर्ट कैरी किया है। जिसे देख उनके फैंस काफी कंफ्यूज हो गए और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। एक्ट्रेस के इस तरह के लुक उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम वोल पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होने बेज कलर का नी-डाउन गाउन पहना है। तस्वीर में ऐसा लग रहा है, जैसे दीया मिर्जा दिवार से ही चिपक गई हो। दीया की इस ड्रेस को लेकर भी लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। फैंस के मुताबिक उनका ये गाउन काफी निराशाजनक रहा।

सारा अली खान
सारा अली खान अपने सिंपल पहनावे और फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। इस साल भी इनके फैंस को इनके कई लुक्स काफी पसंद आए। सारा अली खान ट्रेडिशनल आउटफिट में जितनी एक्ट्रैक्टिव दिखती हैं। वेस्टर्न आउटफिट में लोगों को उतनी ही कम पसंद आती हैं। अब उनका ये आउटफिट ही देख लीजिए, जिसमें रेड थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और ब्लैक शोल्डर टॉप का कॉम्बिनेशन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बॉल्ड और सेक्सी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस सीक्वेंस आउटफिट में मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस को काफी निराश किया है। इस आउटफिट के साथ इनका हेयरस्टाइल और मेकअप भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
