Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
पहले करवा चौथ में दिखना है परफेक्ट, ट्राय करें अथिया शेट्टी का ये रेड मोनोटोन लहंगा
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी हैं और अब शादीशुदा महिलाओं का सबसे पॉपुलर व्रत करवा चौथ भी पास में ही हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करके पति की लम्बी दीघार्यु की कामना करती हैं। पति के लिए व्रत रखने के साथ ही महिलाएं इस दिन वो सजने-धजने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

जाहिर सी बात है कि इस दिन हर पत्नी की पहली प्रिफरेंस कुछ एथनिक ही होता है। हर साल फैशन बदलता रहता हैं। इस साल फैशन में मोनोटोन लुक सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। मोनोटोन यानी सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग की ड्रेस। अगर शादी के बाद आपका पहला करवा चौथ है तो ऐसे में आप रेड कलर को अपने लिए चुन सकती हैं। हिंदू समाज में लाल रंग सुहाग के रंग से जुड़ा होता हैं। सोशल मीडिया में अथिया शेट्टी का एक फोटो सामने आया है।

अथिया के इस रेड मोनोटोन लहंगे को मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइनर किया है। लहंगे की स्कर्ट, स्लीवलेस ब्लाउज, और दुपट्टा तीनों एक ही रंग का है। लहंगे पर किया हुआ फ्लोरल डोरी एम्ब्रॉयडरी इस ड्रेस के लुक को बढ़ा रहा हैं। सिल्क चोली और सेक्विन वर्क और साथ में शीर दुपट्टा, ये ड्रेस आपके करवा चौथ के लिए परफेक्ट अटायर हो सकता है। अपने इस रेड मोनोटोन लहंगे को अथिया ने सिल्वर कलर के चोकर नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ टीमअप कर पहना है।



Click it and Unblock the Notifications
