Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
12 डिजाइनर ब्लाउज जिसे आपको जरुर ट्राय करना चाहिए
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन से 12 ट्रेंडी डिजाइनर ब्लाउज आपको बनाएंगे स्टाइलिश
फैशन के दौर में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की । वैसे तो आज के दौर में डिजाइनर वेस्टर्न ड्रेसेस की डिमांड मार्केट में काफी है। लेकिन जो महिलाएँ वेस्टर्न ड्रेस की तुलना में साड़ी को अपने फैशन का हिस्सा मानती हैं ।
उन्हें साड़ी के साथ-साथ उसके ब्लाउज, ज्वैलरी, चूड़ियों आदि पर ध्यान देना पड़ता है कि सारा कुछ मैचिंग का है या नहीं। इन सबमें सबसे ज्यादा अगर किसी बात पर ध्यान आप देती है तो वो है आपके ब्लाउज की डिजाइन।
जिसे लेकर अक्सर महिलाएं असमंजस की स्थिति में रहती है, कि आखिर वो कौन सा डिजाइन चुने जो उन पर सूट करे। तो चलिए आपकी इस परेशानी को दूर करते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि आप कौन से स्टाइलिश ब्लाउजेस अपने कलेक्शन में ऱखे। जो आपको सिंपल साड़ी में भी बेहतर लुक दे सकें ।
1-बैकलेस ब्लाउज डिजाइन-
इस ब्लैक कलर के ब्लाउज़ की पीठ में बहुत ही असाधारण और शानदार डिज़ाइन की गयी है। इसमें ऊपर का कपड़ा पारदर्शी है पर सीने से लेकर पीछे की तरफ नीचे तक यह पूरी तरह से अपारदर्शी और मोटा है तो इसे पहनने में भी किसी तरह की असुविधा महसूस नहीं होती। ब्लैक कलर की जॉर्जट साड़ी के साथ इसे पहन कर आप
सबके बीच आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं।
2-ब्रॉड नेक ब्लाउज डिजाइन-
इन दिनों ब्रॉड नेक ब्लाउज डिजाइन का फैशन भी चरम पर है अधिकतर महिलाएं इसे अपना रही हैं। शादी से लेकर कोई भी छोटे फंक्शन में आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं।
3-पार्टी वियर ब्लाउज डिजाइन-
अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए सोंच रही है और उसमें साड़ी पहनकर जाना ही आपका मकसद है तो आप इसके लिए पार्टी वियर ब्लाऊज के कलेक्शन अपने डिजाइनर ब्लाउजेस में शामिल कर सकती है। जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी हैं।
4-पार्टी वियर नेट बैक ब्लाउज डिजाइन-
पार्टी वियर नेट बैक ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं । इसलिए आप इन्हें आसानी से अपनी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं । ये ब्लाउज आपको सबसे अगल और स्टाइलिश लुक देगा ।
5- शादी में जाना है तो ट्राय करें ये लेटेस्ट डिजाइन-
अगर आपको किसी की शादी में जाना है तो आप लेटेस्ट डिजाइनर ब्लाउजेस को अपने कलेक्शन में रख सकती हैं जिससे जरुरत पड़ने पर आप इसे हैवी वर्क या सिंपल वर्क दोनों तरह की साडियों के साथ पहन सकती हैं।
6- ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन-
अगर आपकी शादी होने वाली है या अभी आप नई-नई दुल्हन बनी हैं तो आप हैवी डिजाइन के साथ थोड़े सिंपल डिजाइन को भी कैरी कर सकती है ।
7-सेमी स्लीव डिज़ाइन का ब्लाउज़ -
यह देखने में काफी ट्रेंडी और आकर्षक लगता है जिसे आप किसी पार्टी में शाम के वक़्त पहन सकती हैं।
A post shared by Subha Venkat (@designerblouse) on
8-गोल्ड फ्लावर ब्लाउज डिजाइन -
यह स्लीवलेस ब्लाउज़ कंडे और आस्तीन पर पारदर्शी है । पर इसका गला छोटा है । आप इसे किसी भी पारंपरिक मौके पर भी पहन सकती हैं। ये किसी भी उम्र की महिलाओं द्वारा पहना जा सकता है।
A post shared by Subha Venkat (@designerblouse) on
9-हाइ नेक व्हाइट लेस ब्लाउज डिजाइन-
छोटे छोटे फूलों वाले इस लेस की डिजाइन ब्लाउज़ पर शानदार लग रही है। छोटे गले की डिज़ाइन में खूबसूरती से कट दिया गया है जो डिज़ाइन में साफ दिख रहा है। व्हाइट शिफॉन साड़ी में यह ब्लाउज़ उम्दा लग सकता है।
10-बैक ओपन ट्रेंडी लेस ब्लाउज़ डिजाइन-
नेट से बना हुआ यह ट्रेंडी ब्लाउज़ है जो पूरे कपड़े पर फूलों वाली डिज़ाइन से लैस है। इस नेटयुक्त ब्लाउज़ में धागे का काम बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। किसी डिज़ाइनर साड़ी के साथ शादी जैसे खास मौके पर यह आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा। पीठ पर इसका डिज़ाइनर कट आपके ब्लाउज को सुन्दर लुक देता है।



Click it and Unblock the Notifications
