Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
सर्दियों में महिलाएं इन स्टाइलिश कपड़ों को अपने वॉर्डरोब में जरूर करें शामिल

सर्दी के मौसम शुरू हो गया है। इस समय हर कोई अपने कम्फर्ट जोन के साथ ठंड से बचना चाहता है। ऐसे में स्वेटशर्ट, हुडी और सोफ्ट स्वेटर लोगों की पहली पसंद होती है। इस मौसम की ठंडी हवाएं, लोगों का काफी आकर्षित करती हैं। ऐसे में फैशन और कम्फर्ट जोन के लिए कुछ आउटफिट्स है जो आपके पास जरूर होने चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी विंटर आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिसे आप अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें। ये आउटफिट्स ना सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगे, बल्कि आपको गर्म रखने में भी काफी मदद करेंगे।

लॉन्ग ब्लेजर
हर साल सर्दियों में फैशन का रुझान बदलता रहता है। लेकिन कुछ फैशन हर साल एक जैसे ही रहते हैं। उनका ट्रेंड कभी नहीं बदलता है। सर्दियों में ब्लेजर से बेस्ट आउटफिट आज तक कोई बना नहीं है। ब्लेजर हर किसी की अलमारी का मैन पार्ट होता है। आपके आउटफिट में ब्लेजर सबसे आरामदायक आउटफिट में से एक है। जिसे आप ऑफिस आउटफिट से लेकर किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसलिए ब्लेजर को भी अपने वर्डरोब में जरूर शामिल करें।

लेडर पैंट
सर्दी में चमड़े यानी लेडर के बने कपड़ों का भी चलन सदियों से चला आ रहा है। चमड़े के सामान पहनने की बात आती है तो चमड़े की जैकेट का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन आज कल लेडर की पैट्स भी काफी ट्रेंड कर रही है। लोग लेडर पैंट पहनना भी काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में लेडर की पैंट से बेहतर ऑप्शन कुछ और नहीं है।

फर जैकेट
सर्दियों में फर जैकेट का ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। फर जैकेट सर्दियों में सबसे गर्म कपड़ों में से एक हैं क्योंकि ये नरम, गर्म और आरामदायक होता है। यह सभी आउटफिट्स की शोभा को बढ़ाता है। यह एक ऐसा चलन है जिसे हम सभी फॉलो कर सकते हैं। ये जैकेट आपको कभी भी किसी भी मौके पर निराश नहीं करेगी। इस फर जैकेट को आप कैजुअल से लेकर लेट नाइट पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं।

क्रॉप्ड पफर जैकेट
इस तरह के आउटफिट आपको सुंदर दिखाने के साथ एक कंफर्ट लुक भी देगा। यह बबल कोट काफी स्टाइलिश है, जिसमें फ्रंट जिप इन्सुलेशन शामिल है। यह पफर कोट क्लासिक होने के साथ काफी अनुकूल भी है। अगर आप जींस और बूट पहनने का मन बना रहे हैं तो ये आउटफिट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऊन या लैडर के कपड़ो के विपरीत, पफर जैकेट गर्मी और हल्केपन का एक अच्छा संतुलन है।

ओवरसाइजज हुडी
आज कल ओवरसाइज हुडी लोगों को काफी एक्ट्रेक्टिव लग रही है। इसका ट्रेंड लोगों में तेजी से फैल रहा है। इस साल बड़े आकार के कपड़े लोगों के रुझानों में से एक हैं। यह अनुकूलनीय, आरामदायक और यूनिसेक्स है। यह आपके मोटापे या पतलेपन को छुपाता है। इसी के साथ ये आपको एक हिप-हॉप लुक भी देता है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
