Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Valentines Day पर जीतना है बॉयफ्रेंड का दिल, तो जरुर ट्राय करें ये सेलेब अप्रूव्ड रेड आउटफिट्स
Valentines Day 2024 Red Dress Ideas: वेलेंटाइन डे आने में कुछ ही समय बचा है। अगर आप इस दिन पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए कुछ ड्रेस आइडिया ढूंढ रही हैं, तो हम आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। वेलेंटाइन डे प्यार का दिन इस दिन रेड कलर का बहुत बड़ा रोल होता है।
अगर आप इस दिन रेड इंस्पायर्ड कुछ पहनना चाहती हैं, तो हम आपके लिए सेलेब्रेटी अप्रूव्ड रेड आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिनसे इंस्पायर होकर आप कुछ ऐसा लुक रिक्रिएट कर सकती हैं और अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं। आइए देखते हैं वेलेंटाइन डे के लिए 5 परफेक्ट रेड आउटफिट सेलेब्रेटी लुक-

जाह्नवी कपूर
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में हाल ही में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आए थे। शो में जाह्नवी कपूर बेहद ही खूबसूरत हॉट लुक में नजर आई। चैरी रेड कलर के सटिन ड्रेस में जान्हवी ने पूरी तरह से लाइमलाइट ही लूट ली। जाह्नवी कपूर ने इस शो के लिए रासारियो लेबल की एक बोल्ड ड्रेस चुनी थी, जिसमें एक आकर्षक कटआउट और हाई स्लिट थी। जाह्नवी कपूर ने जो कलर इस शो के लिए चुना था, वो इन दिनों ट्रेंड में हैं। वेलेंटाइन डे के लिए जाह्नवी कपूर का ये लुक काफी अट्रेक्टिव और ग्लैमर्स लगेगा।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का ये रेड फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सूट भी वेलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट लुक हो सकता है। जिसके लिए उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा, ताकि सारा फोकस आउटफिट पर रहे। इस लुक में उनकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग दिख रही है। आलिया का ये फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सूट इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर लेबल Magda Butrym से है। इस ब्राइट रेड ड्रेस को आलिया ने ओवर साइज्ड टक्सीडो स्टाइल सिल्क ब्लेजर कैरी किया है। ड्रेस और ब्लेजर का यह कॉम्बीनेशन आलिया ने परफेक्टली शोकेस किया है। फुटवयिर में मैचिंग रेड पंप शूज। ओपन हेयर, शिमरी मेकअप और ग्लॉसी लिपस्टिक में आलिया की तरह आप भी ग्लैमर्स नजर आ सकती हैं। ये डेट के लिए बहुत ही ट्रेडिंग लुक रहेगा।

कियारा आडवाणी
अगर आप भी वेलेंटाइन डे पर अपनी परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहते हैं तो कियारा की ये ऑफ शोल्डर और बॉडीकॉन है ड्रेस आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस हो सकती है। इसके साथ आप मैचिंग पल्म पहनकर काफी खूबसूरत दिख सकती हैं। कियारा का ये बॉडीकॉन ड्रेस इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर लेबल Magda Butrym से है। इस ड्रेस के साथ खुले बाल और स्मोकी आइस मेकअप खूब अच्छा लगेगा।

करीना कपूर
अगर आप कुछ स्टाइलिश और सोबर ड्रेस का ऑप्शन देख रही हैं तो करीना कपूर का काफ लैंथ वन साइड हाई स्लीव्स क्लासी ड्रेस भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस ड्रेस के साथ गोल्डन हूप और मिनीमल मेकअप खूब अच्छा लगेगा।

सारा अली खान
वेलेंटाइन डे पर सर्द रातों से बचने के साथ स्टाइलिश लुक के लिए सारा अली खान का ये मोनोटॉन विंटर शर्ट और स्कर्ट भी एक अच्छा वेलेंटाइन डे लुक हो सकता है। बस आप इसमें हील्स की जगह हाई बूट्स भी कैरी कर सकते हैं और खूबसूरत लुक पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
