Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
12th Fail में 19 साल का दिखने के लिए विक्रांत मैसी ने फॉलो की थी स्ट्रिक्ट डाइट, शेयर किया एक्सपीरियंस
Vikrant Massey Followed a Strict Diet For 12th Fail : फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी के परफॉर्मेंस की हर जगह चर्चा हो रही है। सिनेमाघरों के बाद OTT में मूवी रिलीज होने की बाद ये मूवी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। हाल ही में विक्रांत ने बताया कि इस मूवी के किरदार में ढलने के लिए कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

छिल गई थी त्वचा शूटिंग के दौरान
विक्रांत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "12वीं फेल के किरदार की तैयारी के दौरान मेरी त्वचा बुरी तरह संक्रमित हो गई थी। मेरी त्वचा पूरी तरह छिल गई थी, क्योंकि मुझे किरदार के लिए अपनी त्वचा को काला करना था और निर्देशक यानी विधु सर कोई मेकअप नहीं चाहते थे।" इसके लिए वो एक अस्सिटेंड डायरेक्टर के साथ चंबल पहुंचे। वहां मैं रोज अपने शरीर पर सरसों का तेल लगाकर 3 घंटे धूप में बैठता था।
विक्रांत ने बताया, पहले ही दिन मुझे अहसास हो गया था कि मैंने कुछ बड़ी गलती कर दी है, क्योंकि मेरी त्वचा बहुत खराब हो गई थी। चिलचिलाती धूप की वजह से मेरी त्वचा काली पड़ गई थी और गंभीर स्किन इंफेक्शन हो गया था। शूटिंग के दौरान दवा लेनी पड़ी।
19 साल का दिखने के लिए विक्रांत ने फॉलो की ये डाइट
36 साल के विक्रांत ने मूवी में 19 साल की तरह दिखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की थी। विक्रांत ने बताया, "मैंने सबसे पहले तो अपना वजन काफी कम किया। शूटिंग से पहले 20 दिन तक सेमी लिक्विड डाइट ली जैसे खिचड़ी, दलिया, पोहा, सूजी की खीर या हलवा आदि, वहीं बिल्कुल पिसा हुआ खाना (Mashed Food) खाया।"
आगे उन्होंने कहा, "शूटिंग के अंत तक उन्हें अपने पहले वाले शेप में आना था। क्योंकि फिल्म का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा सीक्वेंस में शूट किया गया था।
IPS मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर बनी हैं '12वीं फेल'
यह फिल्म लेखक अनुराग पाठक की किताब '12वीं फेल' पर आधारित है, जो IPS मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से प्रेरित है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
