Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कच्चे नूडल्स खाने से गई 13 साल के बच्चे की जान, समझें क्यों है इस तरह से खाना खतरनाक?
Eating Raw Insant Noodles Side Effects : गर्म पानी डालकर तुरंत पकाने वाले नूडल्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ऐसे नूडल्स का इस्तेमाल अक्सर लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं, और बच्चों के बीच तो ये खूब पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन नूडल्स को कच्चा खाना जानलेवा साबित हो सकता है?
हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां मिस्त्र के काहिरा में एक 13 साल के लड़के ने नाश्ते में करीब 3 पैकेट इंस्टेंट नूडल्स खा लेने के कुछ ही समय बाद ही दम तोड दिया। जिसके बाद अब सवाल उठता है कि कच्चे नूडल्स खाना सेहत के लिए कैसे जानलेवा साबित हो सकता है?

क्या हुआ था?
रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे ने कच्चे इंस्टेंट नूडल्स को अधिक मात्रा में खाया था, जिससे उसके पाचन में समस्या पैदा हो गई। सूखे नूडल्स खाने से डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ गई, और अधिक सोडियम युक्त नूडल्स को ज्यादा मात्रा में खाने से सीधा असर हार्ट पर पड़ा। बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टी जैसी लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
कच्ची नूडल्स खाने से क्या नुकसान होते हैं?
इंस्टेंट नूडल्स में अधिक मात्रा में सोडियम होता है, जो सीधे लिवर को प्रभावित करता है। अधिक सोडियम युक्त नूडल्स खाने से ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2000 मिलीग्राम से अधिक सोडियम नहीं खाना चाहिए, जबकि कच्चे नूडल्स में 1829 मिलीग्राम सोडियम होती है, जो कि काफी ज्यादा है।
इंस्टेंट नूडल्स में फाइबर भी कम होता है, जिससे टाइप टू डायबिटीज, रेक्टल कैंसर और हार्ट डिसीज होने का खतरा अधिक होता है। कच्चे नूडल्स पचाने में मुश्किल आती है, जो आंतों में भी रुकावट पैदा कर सकता है। पाचन प्रक्रिया से पानी को खींचकर कच्चा नूडल्स डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।
एमएसजी के सेवन से होने वाली समस्याएं
इंस्टेंट नूडल्स में एमएसजी नामक एक कंपाउंड होता है, जो कई प्रोसेस्ड फूड आइटम में सामान्यतौर पर पाया जाता है। ये चीज खाने की चीज मे स्वाद और सुगंध को बढ़ाने का काम करता है। कई खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला एमएसजी को FDA द्वारा सेवन के लिए अनुमोदित किया गया है, फिर भी शरीर पर इसके अत्यधिक सेवन के साइडइफेक्ट हो सकते हैं।
कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि एमएसजी के सेवन से सिरदर्द, मतली, हाई ब्लड प्रेशर, कमजोरी, मांसपेशियों में अकड़न, सीने में दर्द, तेज दिल की धड़कन और त्वचा का लाल होना जैसे लक्षण देखे गए हैं। यदि एमएसजी के सेवन के बाद आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो आपको "एमएसजी लक्षण कॉम्प्लेक्स" नामक स्थिति हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
