Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
भिंडी के साथ कभी न खाएं ये दो चीजें, पेट में जाते हैं बन सकता है जहर
भिंडी सेहत के लिए फायदेमंद और पौष्टिक सब्जी है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, भिंडी का म्यूसीलेज (चिपचिपा पदार्थ) पेट को आराम पहुंचाने और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। यह सब्जी न केवल पाचन के लिए बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
हालांकि, भिंडी कितनी भी लाभकारी हो, इसे कुछ विशेष खाद्य पदार्थों के साथ खाने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर, अगर भिंडी को इन दो सब्जियों के साथ या उनके तुरंत बाद खाया जाए, तो यह नुकसानदेह हो सकती है। इससे बचने के लिए सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

करेले और भिंडी का सेवन एक साथ न करे
करेले की कड़वी तासीर और भिंडी की चिपचिपी बनावट का संयोजन पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, करेले की तासीर गर्म और भिंडी की ठंडी होती है, जिससे पेट का पीएच संतुलन बिगड़ सकता है। इन दोनों को साथ खाने से गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
भिंडी और मूली को साथ में न खाएं
भिंडी और मूली सेहतमंद सब्जियां हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इन्हें साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लोटिंग और स्किन एलर्जी हो सकती हैं। इसका कारण दोनों का विपरीत पीएच लेवल है, जो पेट के संतुलन को बिगाड़ता है। साथ ही, भिंडी को दही, मछली और टमाटर के साथ खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह संयोजन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
इन चीजों के साथ खाएं भिंडी
भिंडी को दाल के साथ खाना एक पौष्टिक विकल्प है। कढ़ी के साथ भिंडी या भिंडी वाली कढ़ी स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। इसके अलावा, भिंडी को आलू या प्याज के साथ मिलाकर साधारण सब्जी के रूप में पकाना भी फायदेमंद है। इन संयोजनों से भिंडी का पोषण और स्वाद दोनों बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
