Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
खुश रहना चाहते हैं तो खूब खाएं फल और सब्जियां
आजकल आप किसी भी आर्टिकल में पढ़ें तो हार्ट अटैक और कैंसर से बचने के लिए फलों और सब्जियों के अधिक सेवन पर जोर दिया जाता है। लेकिन क्या आपको मालमू है कि भरपूर मात्रा में फलों और सब्जियों का सेवन करने से आप खुश भी रह सकते हैं।
जी हां, हाल ही में किए गए एक अध्ययन से यह स्पष्ट हो गया है कि जो लोग फलों और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं वो ज्यादा खुशमिज़ाज होते हैं। इस अध्ययन को लंदन में वारविक विश्वविद्यालय में एंड्रयू ओसवाल्ड ने किया था।

इस अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला है कि हर दिन खुराक में लिए जाने वाले फल और सब्जी की मात्रा, शरीर पर प्रभावी असर दिखाती है और लोगों में संतुष्टि की भावना लाती है जिससे वह जीवन में खुशहाल रहते हैं। जो लोग दिन में किसी भी प्रकार की सब्जी या फल का सेवन नहीं करते हैं वह दिन में कुल 8 प्रकार की सब्जी और फलों को मिलाकर अपनी खुराक में शामिल कर लें।
अक्सर लोग, अपने खाने-पीने में कोताही बरत देते हैं ऐसा करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ओसवॉल्ड ने इस बारे में कहा है कि इनका सेवन करने का असर, शरीर पर शीघ्र ही दिखने लगता है। लगातार ऐसी हेल्दी खुराक लेने पर दो साल में मनोवैज्ञानिक लाभ भी व्यक्ति को मिलने लग जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में क्वीनलैंड यूनीवर्सिटी में शोधकर्ता रेडजो म्यूजसिस ने भी कहा है कि फल और सब्जियों का सेवन करने से न सिर्फ स्वास्थ्य पर बल्कि सोच पर भी गहरा असर पड़ता है। जो लोग अनहेल्दी भोजन करते हैं उनकी बुद्धि पर भी असर पड़ता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि हेल्दी भोजन करें। इस पूरी रिसर्च और उसके निष्कर्ष को पब्लिक हेल्थ के अमेरिकन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
अध्ययन के लिए, टीम ने बिना क्रम के ही 12,385 लोगों की फूड डायरी का चयन किया। लेखक ने लोगों की बदलती सैलरी और व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए जीवन में संतुष्टि और खुशियों में आने वाले परिवर्तनों पर पड़ने वाले प्रभावों को समायोजित किया। निष्कर्ष में पाया गया कि फलों और सब्जियों के 8 हिस्से, वाकई में लोगों को खुश रखने में सक्षम होते हैं।
(आईएएनएस से प्राप्त जानकारी)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
