Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ को जरुर पता होनी चाहिये ये 7 बातें
स्तन कैंसर विश्व में खतरनाक बीमारियों में दूसरे नंबर पर आता है, चमड़े का कैंसर पहले नंबर पर आता है। स्तन कैंसर के इलाज के बारे में जानने से पहले यह जानना ज़्यादा ज़रूरी है कि असल में स्तन कैंसर है क्या।
कोई भी बिमारी तभी होती है जब जीन (जिसका काम होता है सेल की बढ़ोत्तरी में मदद और उन्हें स्वस्थ्य रखना) में कुछ अजीबोगरीब बदलाव होते हैं।
हमारे शरीर में हर पल नए सेल बनते हैं और पुराने खत्म होते हैं। जब बिना किसी नियंत्रण के ज़्यादा सेल बनने लगते हैं तो यह ट्यूमर बन जाता है।
इसलिए अगर आप स्तन कैंसर के बारे में जानकारी रखते हैं तो आप इससे निजात भी पा सकते हैं। यहाँ पर सात चीज़ें बताई गई हैं जो हर स्तन कैंसर के रोगी के लिए महत्वपूर्ण हैं:

1. इलाज में खर्च
स्तन कैंसर के इलाज में काफी खर्च आता है और अगर आपका हेल्थ कवर है तब भी आपको यह भारी पड़ सकता है। दवाई का खर्च तो है ही, साथ ही साथ सर्जरी, रेडिएशन और आने जाने का खर्चा भी है। यह भी ज़रूरी है कि आपका खान पान संतुलित हो। अगर आप काम करते हैं तो वहां भी आपको जल्दी थकावट महसूस होने लगती है। आपकी कमाई अगर कम है तो इलाज का खर्च संभालना किसी भी स्तन कैंसर के रोगी के लिए कठिन है।

2. अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में बदलाव लाना
अगर आप स्तन कैंसर के शिकार हैं तो यह ज़रूरी हो जाता है कि आप अपनी बिमारी से कैसे लड़ने के लिए तैयार हैं। क्या आप स्वस्थ्य दिनचर्या अपना कर ठीक होना चाहते हैं या आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की ज़रुरत महसूस नहीं होती? अगर देखें तो सही समय यही है जब आप अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें जो आपके शरीर के लिए लाभदायक होगा।

3. शराब ना पीयें
शराब पीना छोड़ दें क्यूंकि इससे स्तन कैंसर बढ़ता है। दूसरे स्तन कैंसर के रोगियों से बात करें। भले ही आजकल सोशल मीडिया पर हम काफी सक्रीय रहते हैं पर जब आपको पता चलता है कि आपको स्तन कैंसर है तो आप काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। इस समय आपको चाहिए कि उन लोगों से मिलें और बात करें जिन्होंने इस बिमारी से डट कर लड़ाई की है और ठीक हुए हैं। आप अपने डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं कि अगर वह आपके निवास स्थान के आस पास कोई स्तन कैंसर केयर ग्रुप के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

4. सावधानी बरतना ना छोडें
स्तन कैंसर से उबरने के लिए सावधानी बरतनी ज़रूरी है। कीमोथेरेपी या रेडिएशन ऐसी प्रक्रियाएं हैं जिनके लिए आपको डॉक्टर के पास जाना होगा। यही नहीं ऐसा भी हो सकता है कि आपको 5 से 10 साल तक दवाइयां भी खानी पड़ें ताकि आप फिर से स्तन कैंसर की चपेट में ना आ जाएँ।

5. संतुलित आहार लें
अगर आपमें स्तन कैंसर पाया गया है तो यह काफी ज़रूरी है कि आप संतुलित आहार लेना शुरू कर दें। जब आप कीमोथेरेपी या रेडिएशन से गुज़रते हैं तो आपका शरीर कमज़ोर हो जाता है और तब आपको संतुलित आहार की ज़रुरत होती है ताकि आपका शरीर इस भयानक बिमारी से लड़ सके।

6. गर्भधारण समस्या से कैसे लड़ें
जब स्तन कैंसर का पता चलता है तो मन के अन्दर कई तरह के ख्याल आते हैं और आपके पास कई उपाय भी होते हैं। दूसरी तरफ आप आगे चलकर गर्भधारण करना चाहते हैं और बच्चे पैदा करना चाहते हैं तो कई बार लम्बे समय तक दवाई खाना समझ से बाहर लगता है।

7. यौन सम्बंधित समस्या को संभालना
ऐसा पाया गया कि कई महिलाएं जिन्हें स्तन कैंसर था उनकी यौन के प्रति रूचि कम होती दिखी। स्तन कैंसर में कई शारीरिक बदलाव होते हैं। थकान, कीमोथेरेपी और रेडिएशन से चिडचिडापन बढ़ जाता है। इससे यौन की इच्छा ख़त्म हो जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी सारी अस्वास्थ्यकर आदतों से निजात पाएं और अपनी पूरी देखभाल करें। एक बात तय है कि एक बार आप स्तन कैंसर से निजात पा लेते हैं तो यही अच्छी आदतें आगे आपकी जिंदगी में मदद करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
