Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
ब्रेस्ट को टोन और आकर्षक बनाने के लिए करें ये 3 आसान योगासन, पाएं परफेक्ट बॉडी शेप
Yoga For Breast Shaping: हर महिला चाहती है कि उसका शरीर न सिर्फ स्वस्थ रहे, बल्कि परफेक्ट और आत्मविश्वास से भरा भी दिखे। खासकर ब्रेस्ट का ढीलापन या आकार बिगड़ना अक्सर महिलाओं के आत्मविश्वास को कम कर देता है। बहुत-सी महिलाएं महंगे ट्रीटमेंट या सर्जरी का सहारा लेने लगती हैं, लेकिन सच यह है कि सुंदर और सुडौल ब्रेस्ट पाने का सबसे प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका योग है। योगासन न सिर्फ शरीर को शेप देते हैं, बल्कि अंदर से मजबूती और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। सेलिब्रिटी भी अपनी फिटनेस के लिए और परफेक्ट बॉडी शेप के लिए योग आसन को अपने डेली रुटीन में शामिल कर रहे हैं।
ऐसे में आज हम हर महिला को जो अपनी फिटनेस और बॉडी शेप को लेकर चिंतित हैं कुछ खास योगासन बताने जा रहे हैं। 3 आसान लेकिन बेहद असरदार योगासन, जिन्हें नियमित रूप से करने पर ब्रेस्ट टोन होंगे, बॉडी को मिलेगा परफेक्ट शेप और आपका आत्मविश्वास भी दोगुना हो जाएगा।

1. भुजंगासन (Cobra Pose)
कैसे करें:
पेट के बल लेट जाएं।
हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर टिकाएं।
सांस भरते हुए सिर, छाती और पेट का ऊपरी हिस्सा धीरे-धीरे उठाएं।
नाभि से नीचे का हिस्सा जमीन से चिपका रहे।
15-20 सेकंड रुकें और फिर वापस आएं।

फायदे:
चेस्ट और ब्रेस्ट मसल्स को टोन करता है।
शरीर में लचीलापन और मजबूती आती है।
पीठ दर्द और पेट की चर्बी भी कम होती है।
2. द्वारासन (Gate Pose)
कैसे करें:
सीधे खड़े हों और दाएं पैर को साइड में फैलाएं।
दाहिने हाथ को पैर की ओर झुकाते हुए ले जाएं और बायां हाथ ऊपर उठाएं।
सांस सामान्य रखते हुए इस पोज़ में 15 सेकंड रुकें।
दूसरी तरफ से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
फायदे:
ब्रेस्ट के पास की मसल्स खिंचती हैं और शेप बेहतर होती है।
बॉडी की साइड फैट कम करने में भी मददगार।
रीढ़ और कंधे मजबूत होते हैं।
3. धनुरासन (Bow Pose)
कैसे करें:
पेट के बल लेट जाएं।
घुटनों को मोड़कर पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
सांस भरते हुए छाती और पैरों को ऊपर उठाएं ताकि शरीर धनुष की तरह दिखाई दे।
15-20 सेकंड रुक कर धीरे-धीरे छोड़ दें।

फायदे:
ब्रेस्ट को प्राकृतिक टोन और आकर्षक आकार देता है।
पाचन तंत्र सुधरता है और पेट की चर्बी कम होती है।
शरीर में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
