Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं नकली तेल में बनी पुड़िया और पकौड़े, चंद सेकंड में ऐसे करें पहचान
How to identify fake cooking oil : हाल ही में खाद्य विभाग ने छापेमारी में राजस्थान में 18 हजार मिलावटी तेल पकड़ा। इन तेलों में कैंसर जनित तत्व पाए गए हैं। देशभर में न जाने कितने लोग इस तरह के नकली तेल का सेवन कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
मिलावटी कुकिंग ऑयल सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। यह कैंसर, हार्ट फेलियर और ऑर्गन फेलियर जैसी चीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। देखने में तो नकली कुकिंग ऑयल बिल्कुल असली तेल की तरह लगता है। लेकिन इसमें कई तरह के केमिकल की मिलावट पेट में जाने के बाद जहर की तरह काम करता है। सेहतमंद रहने के लिए जानते हैं कैसे करें असली और नकली तेल की पहचान।
इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नकली तेल का पता लगाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए जिनसे आप घर पर ही अपने कुकिंग ऑयल की असलियत पता कर सकते हैं।

ऐसे भी पता लगा सकते हैं
आप असली तेल की पहचान से उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। असली सरसों का तेल झांझ मारता है। नकली तेल अजीबो-गरीब महक मारते हैं, इससे आप असली और नकली तेल की पहचान कर सकते हैं।
FSSAI ने बताई नकली कुकिंग ऑयल पकड़ने की ट्रिक
FSSAI के मुताबिक नकली तेल में Tri Ortho Cresyl Phosphate (TOCP) जैसे खतरनाक केमिकल पाए जाते हैं। जो कि व्यक्ति की सेहत के लिए घातक माना जाता है। नकली तेल की जांच करने का तरीका बहु ही सरल है।
इसके लिए आपको एक कंटेनर में 2ml तक तेल लेना है। उसके बाद आपको तेल में छोटा सा मक्खन का टुकड़ा डालना है। अगर तेल में किसी तरह की मिलावट है तो उसका रंग बदल जाएगा। वहीं तेल शुद्ध है तो वह उनका रंग नहीं बदलेगा। मिलावट वाला तेल का रंग बदलकर लाल हो जाता है।
नकली तेल से निर्मित चीजें खाने के नुकसान
बाजार में मौजूद तेलों में आर्टिफिशियल रंग, फ्लेवर और केमिकल डाले जाते हैं। इन तेलों की क्वॉलिटी बेहद खराब होती है, जो शरीर में पहुंचकर आपको बीमार बना सकती है।
- TOCP युक्त तेल का सेवन करने से शरीर में कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं।
- यह हार्ट रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देता है जैसे मोटापा हाई बीपी, शुगर की बीमारी हाई कॉलेस्ट्रॉल आदि।
- लीवर और किडनी भी डैमेज हो सकते है।
- नकली तेल खाने से मेंटल हेल्थ के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
- नकली तेल के सेवन करने से शरीर में सूजन और गंभीर रोगों को ट्रिगर कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
