Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
वजन कम करने से लेकर दिल को हेल्दी रखने तक, 30 दिन का नो शुगर चैलेंज करें ट्राई, मिलेगा कई फायदे

अलग-अलग फूड्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो आपके हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में कई लोगों के मन में एडेड शुगर को अपनी डाइट में शामिल करने को लेकर कई तरह के सवाल रहते है कि क्या एडेड शुगर खाना बॉडी के लिए हानिकारक होता है। इस सवाल का जवाब आप खुद को दे सकते हैं। इसके लिए आप बस 30 दिन का नो शुगर चेलेंज करके देखें, ताकि आपको इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। एक लिमिट से ज्यादा चीनी खाने से हमारे हेल्थ पर गलत प्रभाव पड़ता है। चीनी खाने के अलावा भी सोडा, कैंडी और शुगर वाले ब्रेकफास्ट के जरिए भी काफी मात्रा में शुगर आपके शरीर में जाता है जो आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप 30 दिन का नो शुगर चैलेंज जरूर ट्राई करें और इससे मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स को भी अनुभव करें।
30 दिन का नो शुगर चैलेंज
सेहत को लेकर लोग आज के समय में बहुत ज्यादा जागरूक हो गए हैं। ऐसे में 30 दिन तक हर तरह के शुगर से दूरी बनाकर रखने से आपके स्वस्थ्य को काफी फायदा मिल सकता है। इन 30 दिनों में आप चीनी से दूर रहकर न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट को अपने खाने में शामिल करें। सब्जी, फल और डेयरी प्रोडक्ट्स से ही आपके शरीर को सही मात्रा में शुगर मिल जाता है।
30 दिन चीनी से दूर रहने के फायदे
1. ओरल हेल्थ
चीनी युक्त फूड्स आपके दातों के लिए भी काफी हानिकारण है। चीनी से बनी चीजें खाने से आपको कैविटी और गम डिजीजेस की समस्या हो सकती है। 30 दिन के चीनी न खाने का चैलेंज आपके दांतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
2. ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
चीनी से भरपूर चीजों को खाने से ब्लड शुगर मैनेजमेंट काफी प्रभावित होता है। चीनी के ज्यादा सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। टॉफी, एनर्जी ड्रिंक में मौजूद शुगर आपके ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में 30 दिन के चीनी से दूरी चैलेंज से आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।
3. वजन कम करने में मददगार
आज के समय में लोगों में मोटापे की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिसका सबसे बड़ा कारण चीनी से बने फूड्स को अपनी डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करना है। ऐसे फूड्स में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनमें फाइबर, प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं। इन हाई शुगर डाइट के कारण आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अधिक मात्रा में चीनी खाने से शरीर के कई हिस्सों में फेट जमने लगता है। ऐसे में चीनी से एक महीने तक दूरी बनाने पर आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
