Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पतला दिखने के लिए कराई सर्जरी, Liposuction के बाद सिंगर की गई जान, आप ना करें ये गलतियां
Liposuction Surgery Side Effects And Risks: ब्राजील की जानी-मानी सिंगर Dani Li की 42 साल की उम्र में ही लिपोसक्शन सर्जरी करवाने की वजह से मौत हो गई। डानी ने कुछ समय पहले ही लिपोसक्शन सर्जरी कराई थी, जिसके बाद से ही उन्हें दिक्कतें होने लगीं। दिक्कतों के बढ़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद डानी की मौत हो गई। रिपोटर्स के मुताबिक लिपोसक्शन सर्जरी गलत तरीके से कराने की वजह से उनका निधन हुआ है। मौत से पहले डानी एक और सर्जरी कराने की सोच रही थीं।

क्या है लिपोसक्शन सर्जरी?
लिपोसक्शन सर्जरी की बात करें तो इसमें शरीर के मुख्य अंगों से अतिरिक्त फैट यानी चर्बी को हटाया जाता है। यह मोटापा कम करने की तकनीक है। इसमें चेहरे से लेकर कमर, छाती, गर्दन और ठोड़ी जैसे हिस्सों के अतिरिक्त फैट को हटाकर स्लिम लुक दिया जाता है।
इस सर्जरी का प्रोसेस क्या है?
लिपोसक्शन सर्जरी से पहले आपको कम से कम एक हफ्ते पहले खूब को पतला करने वाली दवाएं, नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, हर्बल दवाओं जैसी कुछ दवाओं को बंद करने की सलाह दी जाएगी। सर्जरी शुरू करने से पहले, सर्जन मरीज को एनेस्थीसिया देने से पहले कुछ ब्लड टेस्ट कराते हैं। जिसकी वजह से मरीज को इस सर्जरी के दौरान जरा भी दर्द या दूसरी परेशानी नहीं होती है। उसके बाद सर्जन सर्जरी की जाने वाली जगह पर एक छोटा सा कट लगाते हैं। उसके जरिए एक कैनुला ट्यूब अंदर डालते हैं। कैनुला एक पतली ट्यूब है, जिसे शरीर में नसों के जरिए इंजेक्ट किया जाता है, ताकि जरूरी तरल पदार्थ को शरीर से निकाला (नमूने के तौर पर) या डाला जा सके। इसे आमतौर पर इंट्रावीनस कैनुला कहा जाता है। कैनुला वहां मौजूद एक्स्ट्रा फैट को ढीला करता है और फिर सर्जिकल वैक्यूम या सिरिंज की मदद से फैट को शरीर से बहार निकाल दिया जाता है।
आमतौर पर इस सर्जरी को पूरा होने में लगभग आधा से एक घंटा का समय लगता है, लेकिन फैट ज्यादा होने पर इस प्रोसेस में बदलाव भी आ सकता है।

किन लोगों को गलती से भी लिपोसक्शन सर्जरी नहीं करानी चाहिए?
- जो लगातार धूम्रपान करते हैं।
- जिन्हें लिवर प्रॉब्लम हो।
- जब थोड़े से कट में भी तेज ब्लीडिंग होती हो।
- शुगर पेशेंट जिनके घाव देर में भरते हो ।
- हार्ट और किडनी पेशेंट।
- किसी तरह की एलर्जी हो।
लिपोसक्शन सर्जरी कराने के नुकसान
लिपोसक्शन सर्जरी कराना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- यह सर्जरी एनेस्थीसिया देने के बाद की जाती है। एनेस्थीसिया के कारण शरीर में कई जटिलताएं हो सकती हैं।
- इस सर्जरी को कराने के दौरान नर्व डैमेज होने का जोखिम रहता है।
- लिपोसक्शन के बाद फेफड़ों में तरल पदार्थ या फिर खून जमा हो सकता है।
- इस सर्जरी के बाद इंफेक्शन और इंजरी होने की भी आशंका बढ़ जाती है।
- इससे त्वचा के रंग में बदलाव होने जैसी समस्या भी हो सकती है।
- किडनी और हार्ट को भी नुकसान हो सकता है।
किन कंडीशन में करवाने से बचना चाहिए?
लिपोसक्शन प्रोसेस में कुछ कॉम्प्लिकेशन होते हैं। जो लाइफ के लिए खतरनाक हो सकते हैं जैसे डीप वेन थ्रोम्बोसिस। डीप वेन थ्राम्बोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है। डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है
इसी तरह पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज्म होने पर लिपोसक्शन जानलेवा है। इस सिचुएशन में फेफड़ों के ब्लड वेसेल्स में रूकावट आ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
