Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
विटामिन बी12 की कमी से शरीर अंदर से बन जाता है जर्जर , Vitamin B12 Deficiency के लिए लें ये खुराक
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की शरीर में कमी होने पर शरीर कमजोर पड़ने लगता है। आमतौर पर कहा जाता है कि विटामिन बी12 की कमी शरीर को अंदर से खोखला कर देती है।
जानिए शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने पर कैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं और किस तरह इस कमी को पूरा किया जा सकता है।

विटामिन बी12 क्या काम करता है?
विटामिन बी12 को कोबलामीन भी कहा जाता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, डीएनए सिंथेसिस और नर्वस सिस्टम के सही तरह से काम करने के लिए विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
-विटामिन बी12 की कमी होने पर कमजोरी महसूस होती है।
- शरीर सुस्त हो जाता है
- स्किन का पीला पड़ना
- याद्दाश्त में कमी आना
- मुंह में छाले निकलना
- हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होना
- चलने में दिक्कत
- मूड स्विंग्स
- मांसपेशियों में कमजोरी आना शुरू हो जाती है।
जानें शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या खाना शुरु कर देना चाहिए।
फिश
फिश जैसे सारडिन्स, टूना और साल्मन में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है। इन फूड्स को खाने पर दिमाग और ब्रेन सेल्स सेहतमंद रहते हैं। इसके अलावा, इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से लेकर फॉस्फोरस, सेलेनियम, विटामिन ए और विटामिन बी3 भी होता है।
अंडे
एक उबले हुए अंडे में 06 माइक्रोग्राम तक विटामिन बी12 होता है। एक पूरा अंडा (Egg) विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए खाया जा सकता है। अंडे सेहत को और भी कई तरीकों से फायदा देते हैं। इनमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है।
दूध
विटामिन बी12 के साथ-साथ मिल्क प्रोडक्ट्स से शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, जिंक, पौटेशियम और कॉलिन भी मिलता है। दूध और दूध से बनी चीजों में भी विटामिन बी12 होता है।
पालक
पालक, चुकुंदर, मशरूम और आलू में विटामिन बी12 भी होता है। सब्जियों को डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करने पर शरीर को अच्छी मात्रा में अन्य पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
ओटमील
फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सेरिएल विटामिन बी 12 का अच्छा स्रोत होता है। ओटमील बी 12 का बेहतरीन स्रोत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
