Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दूध के साथ भूलकर से भी न खाएं ये 5 चीजें! 90% लोग करते हैं चौथी वाली गलती जो सेहत के लिए हानिकारक
What Not To Eat With Milk: दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत करता है, ऊर्जा देता है और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है। डॉक्टर भी रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। आदमी हों या औरतें हर किसी को रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें दूध के साथ मिलकर आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं? कुछ आम खाद्य पदार्थ दूध के पोषण को कम कर देते हैं या आपके पाचन और सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि दूध के साथ कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए। कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे ये जानना बहुत जरूरी है। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि दूध के साथ क्या नहीं खाना चाहिए जो जहर बन सकता है।
1. नींबू / खट्टे फल
कहा जाता है कि दूध के साथ खट्टे फल और नींबू नहीं खाना चाहिए। आपको पता ही होगा कि दूध के साथ खट्टी चीजें मिलती हैं तो वो फट जाता है। ऐसे में अगर दूध के साथ ये चीजें खाई जाएं तो वो पेट में फट जाता है और उल्टी-दस्त लग जाते हैं। पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ सकती है।

2. मछली
हमने बचपन से ही सुना है कि दूध के साथ मछली का सेवन स्किन के लिए अच्छा नहीं है। इससे सफेद दाग वाली समस्या हो जाती है। कहीं न कहीं ये बात सच है और इसके अलावा दूध के साथ मछली का सेवन फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। जिससे अपच, दस्त, उल्टी की परेशानी हो सकती है।
3. दही
बेशक दही दूध से ही बनती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध और दही का सेवन साथ में करने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि दूध और दही को साथ खाने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है और इंफेक्शन भी होने के चांस ज्यादा होते हैं।
4. केला
अक्सर लोग ये सोचते हैं कि दूध के साथ केला खान सेहत के लिए अच्छा होता है। कुछ लोग तो सुबह की शुरुआत की बनाना शेक के साथ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में दूध और केले के कॉम्बिनेशन को सही नहीं माना गया है। जिन्हें पेट संबंधी दिक्कत हो उन्हें तो केला और दूध साथ में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
5. अंडा
दूध और अंडे के साथ सेवन को भी हानिकारक बताया गया है। अंडे में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और दूध में कैल्शियम प्रोटीन दोनों अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में अगर शरीर में किसी चीज की अति हो जाए तो वो सेहत के लिए हानिकारक होगी।
जरूरी टिप्स
दूध पीने के 1-2 घंटे पहले या बाद में इन चीजों से दूरी बनाएं।
अगर पेट संवेदनशील है तो हल्का दूध ही लें।
बेहतर पाचन और हेल्थ के लिए दूध को खाली पेट या हल्के नाश्ते के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
